Daily Horoscope
✕

फारुक अब्दुल्ला बोले- कांग्रेस के साथ गठबंधन समय की मांग, राहुल देश के लिए बड़ी आवाज

Updated: बुधवार, 4 सितम्बर 2024 (17:43 IST)
Farooq Abdullah's statement on alliance with Congress : नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष फारुक अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस के साथ उनकी पार्टी का गठबंधन कोई मजबूरी नहीं है बल्कि जम्मू-कश्मीर के विकास और केंद्र शासित प्रदेश का राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए समय की मांग है।
ALSO READ: 2024 में जम्मू-कश्मीर में हुए प्रमुख आतंकवादी हमले
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी का केंद्र शासित प्रदेश का दौरा उन लोगों के मुंह पर तमाचा है, जो जम्मू-कश्मीर में मुख्यधारा के नेताओं को पाकिस्तानी या खालिस्तानी कहते हैं। दक्षिण कश्मीर में राहुल गांधी की चुनावी रैली में हिस्सा लेने के लिए अपने आवास से निकलते समय अब्दुल्ला ने कहा कि यह (गठबंधन) कोई मजबूरी नहीं है। यह समय की मांग है। हम जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए सभी को साथ लेकर चलना चाहते हैं।
ALSO READ: फारुक अब्दुल्ला ने फिर की PM की तारीफ, अखिलेश के हिटलर वाले बयान पर क्या बोले
नेकां अध्यक्ष इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि क्या कांग्रेस के साथ गठबंधन उनकी पार्टी के लिए मजबूरी है? उन्होंने कहा कि वे (राहुल) हमारे देश के लिए एक बड़ी आवाज हैं। यह उन लोगों के मुंह पर तमाचा है जिन्होंने हम पर पाकिस्तानी या खालिस्तानी होने का आरोप लगाया था।
 
उन्होंने कहा कि मैं आशा करता हूं कि देश के लोग समझेंगे कि हम राज्य (जम्मू और कश्मीर) को इस मुश्किल दौर से बाहर निकलना और विकास करना चाहते हैं। मैंने पहली बार देखा है कि किसी राज्य को केंद्र शासित प्रदेश में बदल दिया गया है। इसे बदलना चाहिए और पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल किया जाना चाहिए। हम यही कोशिश कर रहे हैं।
ALSO READ: रविंदर रैना नौशेरा से लड़ेंगे चुनाव, BJP ने जारी की जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव की चौथी सूची
एक सवाल के जवाब में अब्दुल्ला ने कहा कि विधानसभा चुनावों से पहले नेकां को अन्य पार्टियों की तरह नेताओं की खींचतान का सामना नहीं करना पड़ा, क्योंकि लोगों को एहसास हो गया है कि उनकी पार्टी कुछ अच्छा करने की स्थिति में है। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख महबूबा मुफ्ती द्वारा नेकां के खिलाफ दिए गए बयानों पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए अब्दुल्ला ने कहा कि वे अलग-अलग बयान देती रहती हैं।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख