Daily Horoscope
✕

‘आशा है फारुख अब्‍दुल्‍ला को भगवान श्रीराम मिल गए होंगे’

Updated: शुक्रवार, 11 सितम्बर 2020 (12:28 IST)
Photo social media
‘फारुख अब्‍दुल्‍ला ने गाया राम भजन, लोगों ने कहा अब उन्‍हें उनके राम मि‍ल गए होंगे’

‘आशा है फारुख अब्‍दुल्‍ला को भगवान श्रीराम मिल गए होंगे’ यह बात हम नहीं कह रहे, बल्‍कि यह पंक्‍त‍ि ट्विटर पर काफी पोस्‍ट की जा रही और पढी जा रही है। इसके साथ एक वीडि‍यो भी खूब पसंद किया जा रहा है।

इस वीडि‍यो में जम्‍मू कश्‍मीर के नेता फारुख अब्‍दुल्‍ला एक भजन गा रहे हैं और उनके सामने हजारों की संख्‍या में लोग बैठे हैं। सबसे दिलचस्‍प जो बात है वो यह है कि फारुख भगवान श्रीराम पर आधारि‍त एक भजन गा रहे हैं और उसके बोल कुछ इस प्रकार हैं...

‘राम, मेरे राम कब आओगे मोरे द्वार, मोरे राम, गली-गली ढूंढा, नहीं मिले मोहे राम, मोहे श्‍याम। मुरली मनोहर कि‍त गए मोरे श्‍याम, मोरे राम कब आओगे मोरी गली मोरे राम...’

दरअसल यह फारुख अब्‍दुल्‍ला का एक पुराना वीडि‍यो है, जिसमें वे यह राम भजन गा रहे हैं। जर्नलि‍स्‍ट आदित्‍य राज कौल ने इसे अपने अकांउट से ट्वीट किया है और कैप्‍शन लिखा है,

‘फारुख अब्‍दुल्‍ला भगवान राम को ढूंढ रहे थे, आशा है अब उनकी खोज पूरी हो गई होगी’

इस वीडि‍यो पर हजारों लोग कमेंट और री-ट्वीट कर रहे हैं। इसके अलावा और भी कई अकांउट को इस वीडि‍यो को शेयर किया जा रहा है। दरअसल, 5 अगस्‍त को ही अयोध्‍या में रामजन्‍म भूमि का शि‍लान्‍यास किया गया। इसी संदर्भ में लोगों ने फारुख अब्‍दूल्‍ला का यह पुराना वीडियो शेयर किया है।

यूजर्स ने इस पर तरह-तरह की प्रति‍क्रि‍याएं दीं हैं। किसी ने कहा कि यह पुराना वीडि‍यो है तो किसी ने कहा कि‍ अब्‍दुल्‍ला नौटंकी के लिए जाने जाते हैं।

सुबोध कुमार सिंह ने लिखा अब फारुख खुश और संतुष्‍ट होंगे, तीन साल में राम मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा।
सेंडी राव ने लिखा अब्‍दुल्‍ला परिवार किसी जमाने में कश्‍मीरी पंडि‍त हुआ करता था।

रि‍द्द‍ि‍मा ने लिखा भगवान राम के प्रति फारूक अब्दुल्ला की भक्ति लुभावनी है। फारूक अब्दुल्ला राम और श्याम के रंग में गहरे डूबे हुए हैं। "मोर राम, काब आओगे मेरी गली... 
लेखक के बारे में
नवीन रांगियाल
नवीन रांगियाल DAVV Indore से जर्नलिज्‍म में मास्‍टर हैं। वे इंदौर, भोपाल, मुंबई, नागपुर और देवास आदि शहरों में दैनिक भास्‍कर, नईदुनिया, लोकमत और प्रजातंत्र जैसे राष्‍ट्रीय अखबारों में काम कर चुके हैं। करीब 15 साल प्रिंट मीडिया में काम करते हुए उन्‍हें फिल्‍ड रिपोर्टिंग का अच्‍छा-खासा अनुभव है। उन्‍होंने अखबार.... और पढ़ें

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- झूठ को 100 बार दोहराने से वह सच नहीं बन जाता

साबरमती रेलवे स्टेशन का हुआ कायाकल्प: गृह मंत्री अमित शाह ने दी 1,472 करोड़ की सौगात

उज्जैन में 'खड़े हनुमान' के बाद 'शाही मस्जिद' पर बवाल, पथराव के बाद चले आंसू गैस के गोले

चिराग पासवान के बयानों से गरमाई बिहार की सियासत! कानून-व्यवस्था पर खड़े किए सवाल, कहा- मुझे शर्म आती है

टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में भोपाल में शिक्षकों का धरना, प्रशासन ने नहीं दी अनुमति

अगला लेख