गुरुवार, 10 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Farmers will protest against petrol-diesel price hike
Written By
Last Modified: बुधवार, 7 जुलाई 2021 (23:15 IST)

पेट्रोल-डीजल मूल्‍य वृद्धि के खिलाफ गुरुवार को प्रदर्शन करेंगे किसान

Petrol
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ गुरुवार को होने वाले किसानों के प्रदर्शन के लिए बड़ी संख्या में किसानों का प्रदर्शन स्थल पर पहुंचना जारी है। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने बुधवार को यह बात कही।

केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे 40 से अधिक किसान संघों की अगुवाई कर रहे एसकेएम ने कहा, संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर कल पूरे भारत में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक दो घंटे के लिए डीजल, पेट्रोल तथा रसोई गैस के दामों में वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन किए जाएंगे।

संगठन ने कहा कि प्रदर्शनकारी स्कूटरों, मोटरसाइकल, ट्रैक्टर, कारों, बसों, ट्रकों आदि साधनों से प्रदर्शन स्थलों तक पहुंचेंगे और वे अपने साथ खाली गैस सिलेंडर लेकर आएंगे। बुधवार को दिल्ली तथा कोलकाता में पेट्रोल के दाम 100 रुपए प्रति लीटर के पार चले गए। एसकेएम ने ईंधन के दाम तत्काल प्रभाव से कम करने की मांग की है।(भाषा)
ये भी पढ़ें
मोदी मंत्रिपरिषद में पूर्वोत्तर से 2 कैबिनेट और 3 राज्य मंत्री