• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. farmers meet in Delhi tommorow
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 9 जून 2017 (16:02 IST)

दिल्ली में किसानों की बड़ी बैठक, राष्ट्रव्यापी आंदोलन पर होगा फैसला

farmers meet
नई दिल्ली। राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के प्रमुख शिव कुमार शर्मा (कक्काजी) ने कहा कि राष्ट्र व्यापी किसान आंदोलन पर फैसले के लिए शनिवार को दिल्ली में किसानों की एक बड़ी बैठक बुलाई गई है।
 
उन्होंने एक समाचार पोर्टल से बातचीत में कहा ‍कि इस बैठक में संघ में शामिल 62 संगठनों के पदाधिकारी हिस्‍सा ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि सात राज्‍यों में संघ की मांगों के समर्थन में आंदोलन चल रहा है। अब यह आंदोलन पूरे भारतवर्ष में पहुंचेगा।
 
उन्होंने कहा कि संघ की इस बैठक में तय किया जाएगा कि इस आंदोलन को राष्ट्रीय स्‍वरूप कैसे दिया जाए। महाराष्‍ट्र से लेकर गुजरात और मध्‍यप्रदेश में आंदोलन अपने चरम पर है जबकि आंदोलन को उत्‍तर-प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और बिहार के किसान भी समर्थन दे रहे हैं।
 
ये भी पढ़ें
पर्यावरण व प्रकृति बचाएं, जानें 13 काम के उपाय