dharma sangrah
✕

ESIC अस्पतालों में अब आम आदमी का भी सस्ती दरों पर होगा इलाज

Updated: गुरुवार, 6 दिसंबर 2018 (18:57 IST)
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) के अस्पतालों और चिकित्सालयों को मामूली शुल्क के साथ आम जनता के लिए खोलने का फैसला किया है।
 
केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष कुमार गंगवार की अध्यक्षता में बुधवार देर शाम ईएसआईसी की 176वीं बैठक में यह फैसला लिया गया। श्रम मंत्रालय ने गुरुवार को यहां बताया कि बैठक में कम इस्तेमाल होने वाले अस्पतालों और चिकित्सालयों को गैर बीमाकृत लोगों का भी इलाज करने की अनुमति देने का फैसला किया गया।
 
इसके लिए आम व्यक्ति को ओपीडी के लिए 10 रुपए देने होंगे और भर्ती होने पर रोगी को सीजीएचएस की दर का 25 प्रतिशत भुगतान करना होगा। शुरूआत में यह योजना प्रायोगिक तौर पर एक वर्ष के लिए होगी। इसके बाद इसकी समीक्षा होगी। 
 
सरकार के इस फैसले से आम जनता का लाभ होगा और कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी और ईएसआई चिकित्सा संस्थानों में उपलब्ध संसाधनों का पूरा इस्तेमाल हो सकेगा।
 
बैठक में ईएसआईसी में मानव संसाधन की कमी पूरी करने के लिए विभिन्न श्रेणियों में 5200 पदों को भरने का फैसला किया गया। इसके अलावा विशेषज्ञों को जरूरत के आधार पर अनुबंधित करने की भी अनुमति दी गई। बैठक में सचिव हीरालाल सामरिया, ईएसआईसी के महानिदेशक राजकुमार और सदस्य, कर्मचारी तथा नियोक्ता के प्रतिनिधि, राज्य सरकारों तथा मंत्रालय के अधिकारी शामिल थे। (वार्ता)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

भोपाल मास्टर प्लान 2047 पर सुनवाई में कांग्रेस ने उठाए सवाल, 21 साल की देरी से लेकर दुकानों की सीलिंग तक पर जताई आपत्ति

50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, अगले 20 साल के लिए पीएम मोदी का उद्योग जगत को 'इंडिया फर्स्ट' मंत्र

अगला लेख