Hanuman Chalisa

बिकवाली से बाजार में गिरावट, सेंसेक्‍स लुढ़का, निफ्टी भी टूटा

गुरुवार, 6 दिसंबर 2018 (16:52 IST)
मुंबई। आर्थिक मंदी और चीन की प्रौद्योगिकी कंपनी हुवावेई की मुख्य वित्तीय अधिकारी की गिरफ्तारी के कारण अमेरिका-चीन संबंध में तनाव बढ़ने की चिंता में निवेशकों की चौतरफा बिकवाली से विदेशी बाजारों के साथ घरेलू शेयर बाजार भी गुरुवार को लुढ़क गए। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स लगातार तीसरे दिन की गिरावट में 572.28 अंक टूटकर 35,312.13 अंक पर और एनएसई का निफ्टी 181.75 अंक की गिरावट में 10,601.15 अंक पर बंद हुआ।


विदेशी बाजारों में आज भी बिकवाली का जोर रहा, जिससे शेयर बाजार में शुरुआत से ही निवेश धारणा कमजोर रही। अमेरिका में ट्रेजरी नोट के ब्याज दर में आई गिरावट से निवेशक आर्थिक मंदी को लेकर आशंकित हो गए हैं। विश्लेषकों के मुताबिक अमेरिका में पांच साल की अवधि के ट्रेजरी नोट का ब्याज दर दो और तीन साल की अवधि के ट्रेजरी नोट के ब्याज दर से कम हो गई है, जो आर्थिक मंदी का संकेत माना जाता है।

यूरोपीय बाजारों में ब्रिटेन का एफटीएसई 2.51 और जर्मनी का डैक्स 2.30 प्रतिशत की गिरावट में रहा। इस बीच चीन की प्रौद्योगिकी कंपनी हुवावेई के संस्थापक रेन झेंगफेई की बेटी एवं कंपनी की मुख्य वित्तीय अधिकारी मेंग वांझु को अमेरिकी प्रतिबंध के उल्लंघन के आरोप में कनाडा में गिरफ्तार किए जाने की खबरों से एशियाई बाजारों में गिरावट का जोर रहा।

इस घटना से अमेरिका और चीन के संबंधों में तल्खी बढ़ने की संभावना को बल मिला है। अमेरिका और चीन के राष्ट्रपतियों के बीच कुछ दिन पहले हुई बातचीत के बाद वैश्विक व्यापार युद्ध की आशंका कुछ समय के लिए दरकिनार हुई, लेकिन जल्द ही निवेशक इस समझौते को लेकर आशंकित हो गए। एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगशैंग 2.47, चीन का शंघाई कंपोजिट 1.68, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.55 और जापान का निक्की 1.91 प्रतिशत की गिरावट में बंद हुआ।

Show comments

क्या E20 पेट्रोल से इंजन को नुकसान हो सकता है, आयोग के फैसले से शुरू हुई नई बहस

पत्नी ने घर छोड़ा तो बेटा बन गया हैवान, बुजुर्ग मां को इतना पीटा कि मौत हो गई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

MoU मानो तभी खुलेगा Hormuz Strait, दुनिया के सबसे बड़े समुद्री रास्ते के लिए ईरान की नई शर्त

ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों से हलचल, सरकार ने सख्त किए नियम, Gaganyaan Mission से जुड़े कर्मियों पर विशेष फोकस

Royal Enfield Classic 350 का 2026 अपडेट लॉन्च, अब मिलेगा Slipper Clutch और Fast USB Type-C Charger; जानें नई कीमतें

सभी देखें

NEET UG 2026 का रिजल्ट घोषित, 11.21 लाख छात्र क्वालीफाई, 58% से ज्यादा बेटियां पास

MP बनेगा निवेश का नया हब, भारत टेक्स-2026 में मिले 20,193 रुपए करोड़ के प्रस्ताव, 27 हजार नौकरियों का रास्ता साफ

क्या E20 पेट्रोल से इंजन को नुकसान हो सकता है, आयोग के फैसले से शुरू हुई नई बहस

जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचीं डॉ. तजीन फातिमा, 38 इमारतों के ध्वस्तीकरण आदेश के बीच तेज हुई हलचल

रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डीप टेक का अग्रणी केंद्र बनेगा यूपी : योगी

अगला लेख