शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. EPFO will deposit interest in the account of more than 6 crore people, know how long
Written By
Last Updated : बुधवार, 27 जुलाई 2022 (15:04 IST)

EPFO से आई खुशखबर, अगर जमा है 5 लाख तो इतना मिलेगा ब्याज

epfo
नई दिल्ली। भविष्यनिधि (PF) में जमा राशि पर केन्द्र सरकार जल्द ही ब्याज का पैसा आपके खाते में ट्रांसफर कर सकती है। बताया जा रहा है कि 2021-22 के लिए ब्याज की राशि 30 अगस्त तक ट्रांसफर की जा सकती है। इससे 16 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों को फायदा होगा। 
 
सरकार ने इस वर्ष के लिए ब्याज की दर 8.1 फीसदी तय की है, जो पिछले साल के मुकाबले 0.4 फीसदी कम है। हालांकि आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि सरकार अगले माह अगस्त अंत तक यह राशि कर्मचारियों के खाते में ट्रांसफर कर सकती है। कर्मचारियों को अपने जमा पर दी जाने वाली ब्याज की यह दर 40 वर्षों में सबसे कम है।
 
कर्मचारी अपना ब्याज जमा हुआ है या नहीं इसकी जानकारी ईपीएफओ के नंबर 011-22901406 पर मिस्ड कॉल देकर भी हासिल कर सकते हैं। इस नंबर पर आप अपनी जमा राशि के बारे में भी जानकारी हासिल कर सकते हैं। आप स्वयं भी ब्याज की राशि की गणना कर सकते हैं। उदाहरण के लिए यदि आपके खाते में 5 लाख जमा हैं तो आपके खाते में ब्याज की राशि 40500 रुपए जमा होगी।