suvichar

पीएफ योजना से एक साल में 1.45 करोड़ से अधिक अंशधारक जुड़े, सरकार ने जारी किए आंकड़े

Updated: शुक्रवार, 26 अक्टूबर 2018 (08:58 IST)
नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) योजना के तहत सितंबर 2017 से अगस्त 2018 तक 1.45 करोड़ नए अंशधारक जुड़े हैं। सरकार ने संगठित क्षेत्र में रोजगार के आंकड़े बृहस्पतिवार को जारी किए। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय अप्रैल 2018 से संगठित क्षेत्र में रोजगार के आंकड़े जारी कर रहा है।


मंत्रालय इसके लिए उन अंशधारकों की संख्या के बारे में सूचना का उपयोग करता है, जिन्होंने तीन बड़ी योजनाओं कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ), कर्मचारी राज्य बीमा योजना (ईएसआईसी) तथा राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) का लाभ लिया या उससे जुड़े।

आंकड़ों के अनुसार ईपीएफ से जुड़ने वाले नए अंशधारकों की संख्या सितंबर 2017 से अगस्त 2018 के बीच 1,45,63,864 रही। इसके मुताबिक करीब 91 लाख कर्मचारी भविष्य निधि योजना के दायरे से बाहर हुए। हालांकि ईपीएफओ के दायरे से बाहर होने वाले करीब 18.55 लाख अंशधारकों ने फिर से इस अवधि के दौरान योगदान देना शुरू किया।

मंत्रालय के अनुसार सितंबर 2017 से अगस्त 2018 के बीच एनपीएस के तहत जुड़ने वाले अंशधारकों की संख्या 6,89,385 रही। सरकार मासिक आधार पर ईएसआईसी अंशधारकों की संख्या भी जारी करती है। (भाषा)

Show comments

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

झारखंड सरकार ने छात्रों की बात मानी, JSSC-CGL परीक्षा रद्द, 2014 से हुई सभी गड़बड़ियों की होगी जांच

योगी सरकार का PRD जवानों को बड़ा तोहफा, ₹3,000 वर्दी भत्ता से लेकर कैशलेस मेडिकल कार्ड तक, लखनऊ में बनेगी बहुमंजिला बैरक

UP Divyang Employment : योगी सरकार की बड़ी पहल, 11 दिन में 75 जिलों के 1,559 दिव्यांगजनों को मिला रोजगार

UP-Japan Investment Meet 2026: जापान से यूपी में आएगा बड़ा निवेश, 200 से ज्यादा कंपनियां तलाशेंगी मौके; यीडा में बनेगी ‘जापानी सिटी’

UP Women Safety : योगी सरकार ने 181 महिला हेल्पलाइन के लिए मंजूर किए ₹20.70 लाख, अब और मजबूत होगा सहायता तंत्र

अगला लेख