suvichar

त्राल में सेना के शिविर पर आतंकी हमला, एक जवान शहीद

Updated: शुक्रवार, 26 अक्टूबर 2018 (08:23 IST)
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के त्राल इलाके में गुरुवार को आतंकवादियों की ओर से स्नाइपर राइफल से किए गए हमले में सेना का एक जवान शहीद हो गया। पिछले एक हफ्ते में यह इस तरह का दूसरा हमला है।
 
अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने लूरागाम स्थित 42 आर आर शिविर में रात लगभग नौ बजे यह हमला किया। इस हमले में सिपाही नगमसिआमलियाना शहीद हो गए। वह गार्ड ड्यूटी पर तैनात थे। अधिकारियों ने बताया कि उनके सिर पर गोली लगी। हमले में एक अन्य जवान थाक धोनी घायल हो गया।
 
पिछले चार दिन में यह ऐसा दूसरा हमला है जब सुरक्षा संस्थानों पर हमले के लिए आतंकवादियों ने स्नाइपर राइफल का इस्तेमाल किया है।
 
इससे पहले 21 अक्टूबर को आतंकवादियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के शिविर पर हमला किया था जिसमें एसएसबी का एक जवान शहीद हो गया था। (भाषा) 

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

सरकारी गौशाला के पीछे चल रहा था करोड़ों का काला कारोबार: आईटीसी के नाम पर बन रही थीं नकली सिगरेट, ऐसे खुला राज

'पूरा देश और पीएम मोदी आपके साथ हैं': निशु आजाद के मामले में भाजपा नेता का बड़ा बयान, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

अगला लेख