kundali milan
✕

अथातो ब्रह्म जिज्ञासा

धर्म-दर्शन पर एकाग्र वेबदुनिया का अंग्रेज़ी संस्करण अब आपके समक्ष

Updated: सोमवार, 4 अगस्त 2025 (12:48 IST)
"अथातो ब्रह्म जिज्ञासा" : बादरायण का "ब्रह्मसूत्र" इस अत्यंत सुंदर और अर्थगर्भी वाक्य से प्रारंभ होता है। "आओ, अब हम परम सत्य की जिज्ञासा करें।" यह एक आवाहन है, प्रस्थान है, दिशा है, गति भी। धर्म-दर्शन की यात्रा का मूलाधार भी यही है। धर्म का अर्थ है आस्था और दर्शन का अर्थ है जिज्ञासा। धर्मयात्रा के इन दो वादी-सम्वादी स्वरों को साधने के लिए हम अब "वेबदुनिया इंग्लि‍श" लेकर आपके सामने प्रस्तुत हो रहे हैं।
पूछा जा सकता है कि "वेबदुनिया इंग्लि‍श" क्यों? वास्तव में इस सवाल में ही जवाब भी निहित है। हिंदी और भारत की अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में वेबदुनिया के समृद्ध और बहुप्रशंसि‍त धर्म-दर्शन संदर्भों की विपुल राशि‍ अब तक पाठकों को उपलब्ध थी। लेकिन सवाल था कि भारतीय क्षेत्रीय भाषाएं ना जानने वाले देश-दुनिया के अंग्रेज़ी पाठकों तक इस सामग्री को कैसे पहुंचाया जाए। "वेबदुनिया इंग्लि‍श" इसी सवाल का जवाब है, जिसमें हम ना केवल अंग्रेज़ी में भाषांतरित वेबदुनिया संदर्भों के साथ पाठकों के समक्ष आ रहे हैं, बल्कि अनेक नई और मौलिक सामग्रियों का भी इसमें समावेश किया गया है।
 
धर्म, दर्शन, अध्यात्म, ज्ञान-मीमांसा, ध्यान और योग की परतों में गहरे पैठकर उनका शोधन करना हमारा लक्ष्य है। हम और आप इस यात्रा में देखेंगे कि कैसे हम उन "प्रयोजनमूलक" पक्षों को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ सकते हैं, जो हमारे लिए उपयोगी अंतर्दृष्टि‍यों का अनुसंधान करते हों, जो हमें बताते हों कि धर्म कैसे हमारी आत्मा के साथ ही हमारे मन और जीवन का भी पोषण करता है। और यह भी कि धर्म किन्हीं अमूर्त सूक्तियों और परिकल्पनाओं का संकलन भर नहीं होता, उसकी एक गहरी आत्म‍िक उपादेयता होती है। वह परम सत्य की जिज्ञासा का व्याकरण भी होता है। वह लौकिक से  पारलौकिक तक यात्रा करता है और इस यात्रा में हमारी चेतना का समग्र परिष्कार करता है।
 
इस मंतव्य से ही "वेबदुनिया इंग्लि‍श" का मनोरथ जन्मा। कई महीनों की हमारी निष्ठा और श्रम का परिणाम अब इस पोर्टल के रूप में आपके सामने है। आज इसे लोकार्पित करते हुए हम हर्ष और उत्साह से भरे हुए हैं। हम आशा करते हैं कि वेबदुनिया की ही तरह हमारे इस विनम्र प्रयास को भी आपका भरपूर प्यार मिलेगा और यह आपके जीवन का अटूट हिस्सा बनने में सफल रहेगा।
 
वेबदुनिया इंग्लि‍श पढ़ने के लिए क्लिक करें

 
लेखक के बारे में
सुशोभित सक्तावत

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

मप्र के एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप बने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन