shradh paksha
✕

ईडी ने जब्त की 26.61 करोड़ रुपए की संपत्ति

Updated: गुरुवार, 28 दिसंबर 2017 (00:36 IST)
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हथियारों के डीलर संजय भंडारी की विवादित 26.61 करोड़ रुपए मूल्य की संपत्ति जब्त कर ली है। निदेशालय ने बुधवार को एक टवीट् करते हुए इस बात की पुष्टि की है।
 
  
एजेंसी के मुताबिक, यह जब्ती विदेशी मुद्रा प्रबंधन कानून,1999 की धारा 37ए के तहत की गई है। भंडारी ने विदेशों में अपनी पत्नी के नाम तथा अन्य कंपनियों में अघोषित राशि का निवेश किया था। इस मामले में निदेशालय ने अपनी जांच में पाया कि प्रथम दृष्टया यह पाया गया कि भंडारी ने भारत से बाहर 150 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति हासिल कर रखी थी, जो इस कानून का उल्लंघन है।
  
इससे पहले निदेशालय के एक शीर्ष अधिकारी ने दावा किया था कि भंडारी ने कर चोरी के मकसद से भारतीय कराधान एजेंसियों के समक्ष विदेशों में अपनी संपत्ति का खुलासा नहीं किया था। जब्त की गई संपत्ति में संयुक्त अरब अमीरात में विदेशी बैंक खातों में अघोषित जमा राशि और यहां उसके स्वामित्व वाली कईं कंपनियां शामिल हैं। (वार्ता)

Show comments

Gold Price : त्योहारों पर सस्ता हुआ सोना, तीसरे दिन गिरावट, जानिए क्या हैं 10 ग्राम के भाव

नवरात्रि में Hyundai की कार खरीदने का मौका! Creta से Venue तक पर मिल सकते हैं ऑफर, बुकिंग से पहले जान लें ये बातें

Railway Bonus 2026 : रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस, 11.40 लाख कर्मचारियों को फायदा

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में फैसला, साहिल और मुस्कान को कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा

Kawasaki Z300: सस्ती कीमत में दमदार बाइक का इंतजार खत्म? फीचर्स ऐसे कि मच जाएगा तहलका!

सभी देखें

Top News 15 October: SIR पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, क्या है जियो IPO का प्राइज बैंड?

CJP का तिरंगा मार्च, अभिजीत दीपके का ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस में जुटने की अपील

Blue Drum Verdict Case : फांसी की सजा के बाद मुस्कान की बेटी का छलका दर्द, माता-पिता बोले- मिलने जाएंगे, पैरवी नहीं करेंगे

रील के लाइक्स नहीं, रियल लाइफ में आगे बढ़ने का रास्ता दिखाती हैं किताबें : CM योगी

योगी सरकार ने यूपी में विकास, कानून-व्यवस्था और सुशासन को दी नई ऊर्जा : कोविन्द

अगला लेख