ramcharitmanas
✕

बड़ी खबर, तकनीकी दिक्कतों से टला ई-वे बिल का क्रियान्वयन

Updated: शुक्रवार, 2 फ़रवरी 2018 (09:54 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने एक राज्य से दूसरे राज्य की माल ढुलाई के लिए ई-वे बिल को अनिवार्य करने का निर्णय तकनीकी दिक्कतों की वजह से टाल दिया।
 
माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के प्रावधानों के तहत एक राज्य से दूसरे राज्य में माल ढुलाई के लिए ई-वे बिल गुरुवार से अनिवार्य किया जाने वाला था।
 
केंद्रीय आयात एवं सीमा शुल्क बोर्ड ने ट्वीट किया, 'शुरुआती तकनीकी दिक्कतों के कारण ईवे बिल निकालने में हो रही परेशानियों के कारण इसकी परीक्षण अवधि को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इसके अनिवार्य किये जाने की तिथि आगे अधिसूचित की जाएगी।'
 
ई-वे बिल का 14 दिनों का परीक्षण 17 जनवरी से शुरू हुआ था। इस अवधि के दौरान ट्रांसपोर्टरों ने जीएसटी नेटवर्क पोर्टल से 2.84 लाख ईवे बिल निकाले था। (भाषा)

Show comments

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

बिहार में 'क्राइम' हो सकता है, लेकिन 'अपराध' नहीं होता, CM सम्राट चौधरी का अजीब बयान, तेजस्वी यादव ने कसा तंज

UP किसानों और महिलाओं के लिए विशेष पैकेज बहुत जल्द : CM योगी

राजभर का दावा, देश में मुझसे बड़ा गुंडा कोई नहीं, सभी बाहुबली मेरे दरबार में हाजिरी लगाते हैं

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

सीएम डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने लिए अहम फैसले, डेवलपमेंट-इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए स्वीकार किए 23 हजार 300 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

अगला लेख