बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Dust storm in MP and Rajasthan
Written By
Last Updated : शनिवार, 23 अप्रैल 2022 (17:31 IST)

Weather Update: एमपी व राजस्थान में चली धूलभरी आंधी, कई राज्यों में हुई बारिश

Weather Update: एमपी व राजस्थान में चली धूलभरी आंधी, कई राज्यों में हुई बारिश - Dust storm in MP and Rajasthan
नई दिल्ली। उत्तरी पाकिस्तान पर पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पंजाब और आसपास के क्षेत्र पर बना हुआ है। असम और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा पूर्वोत्तर मध्यप्रदेश से विदर्भ होते हुए तेलंगाना तक फैली हुई है। एक अन्य ट्रफ रेखा उत्तरी आंतरिक कर्नाटक से कोमोरिन क्षेत्र तक फैली हुई है। अनुमान के मुताबिक लगभग सभी राज्यों में बारिश की गतिविधियां हुई हैं।

 
कई राज्यों में हुई बारिश : सिक्किम, असम और मेघालय और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। पश्चिमी हिमालय, छत्तीसगढ़, आंतरिक कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम बारिश हुई। उत्तर-पूर्व और उत्तरी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और धूलभरी आंधी के साथ-साथ गरज के साथ छींटें पड़े।
 
पश्चिम बंगाल, झारखंड के कुछ हिस्सों, ओडिशा, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश हुई। देश के अधिकांश हिस्सों से लू का प्रकोप थम गया है।
अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। पश्चिमी हिमालय, ओडिशा के कुछ हिस्सों, दक्षिण छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

तेलंगाना, महाराष्ट्र, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। उत्तर-पश्चिम और मध्यभारत में दिन का तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा।