Daily Horoscope
✕

खतरनाक मोड़ लेने लगा है जम्मू कश्मीर में ड्रोन वार, 3 माह में 26 बार सीमा पार से उड़ाए गए ड्रोन

Updated: शनिवार, 24 जुलाई 2021 (10:37 IST)
मुख्य बिंदु 
  • 3 माह में 26 बार सीमा पार से उड़ाए गए ड्रोन
  • जम्मू के एयरफोर्स स्टेशन पर हुए हमले के बाद 10 बार दिखे ड्रोन 
  • सुरक्षा बलों की फायरिंग के बाद अंधेरे में गायब हो जाते हैं ड्रोन
जम्मू। जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान द्वारा अब हवाई मार्ग से छेड़ी गई ड्रोन वार खतरनाक मोड़ लेने लगी है। यह इसी से स्पष्ट होता है कि जम्मू के वायुसैनिक हवाई अड्डे पर हुए हमले के बाद 10 बार ड्रोन दिख चुके हैं और कल जिस ड्रोन को मार गिराया गया वह राजौरी, पुंछ तथा अखनूर के सैनिक महत्व के सेक्टरों को शेष देश से जोड़ने वाले पुल से मात्र आधा किमी ही दूर था। इस बीच सुरक्षाधिकारियों ने बताया कि पिछले 3 महीनों में सीमा पार से 26 बार ड्रोन इस ओर भेजे गए हैं।
 
जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर 26 जून की रात पहली बार ड्रोन हमला किया गया था। इस हमले में विस्फोट से एयरफोर्स स्टेशन की छत को नुकसान पहुंचा था और दो जवान घायल हुए थे। 27 जून की रात में भी जम्मू के कालूचक मिलिट्री बेस पर ड्रोन नजर आया। सुरक्षा बलों ने इस पर फायरिंग की, लेकिन यह अंधेरे में गायब हो गया।
 
जम्मू के सुंजवां मिलिट्री स्टेशन के पास 28 जून की देर रात ड्रोन नजर आया। कुंजवानी और कालूचक इलाके में भी ड्रोन दिखा। 30 जून को भी शहर में चार अलग-अलग जगहों पर ड्रोन नजर आए। 16 जुलाई को जम्मू, सांबा, कठुआ में सैन्य ठिकानों के आसपास ड्रोन दिखाई दिए गए। 2 जुलाई को अरनिया में बीएसएफ ने ड्रोन को खदेड़ा था।
 
इसके बाद 20 जुलाई को फिर से जम्मू एयरपोर्ट के पास ड्रोन नजर आए। जिनको एनएसजी ने फायरिंग कर खदेड़ दिया। हमले के बाद जम्मू के अलग-अलग स्थानों पर 10 बार ड्रोन देखे जाने की सूचना सामने आई है।
 
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि ड्रोन वार कहां जाकर रूकेगी कोई नहीं जानता। सुरक्षाधिकारी मानते हैं कि यह आतंकवाद का सबसे खतरनाक स्वरूप है जिससे निपटना आसान नहीं है। सीमांत क्षेत्रों में सुरक्षाबलों के लिए मुसीबत यह है कि पांव के नीचे आतंकियों द्वारा बिछाई जाने वाली बारूदी सुरंगों का खतरा है है तो सैन्य प्रतिष्ठानों पर आत्मघाती हमलों के खतरे के बीच अब आसमान से ड्रोन के रूप में लटकती मौत भी इसमें शामिल हो गई है।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख