sawan somwar

फिर आए ड्रोन जम्मू में, एक इंटरनेशनल बार्डर पर, दूसरा वायुसेना के हवाई अड्डे पर

Updated: शुक्रवार, 2 जुलाई 2021 (10:19 IST)
जम्मू। जम्मू के इंटरनेशनल बार्डर पर अरनिया सेक्टर में पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ को नाकाम बनाया गया है जबकि 6 दिनों के बाद देर रात जम्मू के वायुसेना हवाई अड्डे पर फिर से ड्रोन को देखा गया है। दोनों ही मामलों में सुरक्षाबलों ने कार्रवाई करते हुए उन पर गोलियां बरसाईं और उन्हें वापस जाने पर मजबूर कर दिया।
 
जम्मू के सीमावर्ती अरनिया सेक्टर जबोवाल में पोस्ट के करीब आज सुबह 5 बजे के करीब पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया। जैसे ही सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवानों की इस पर नजर पड़ी तो उन्होंने तुरंत इस पर फायरिंग शुरू कर दी। कुछ ही समय के उपरांत पाकिस्तानी ड्रोन लौट गया। अन्य विवरण प्रतीक्षारत हैं।
 
जानकारी के अनुसार, सीमावर्ती अरनिया सेक्टर के जबोपाल पोस्ट पर सीमाओं की रक्षा में तैनात बीएसएफ के जवानों की नजर पाकिस्तानी सीमा से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करते ड्रोन पर पड़ी। उन्होंने पहले तो उसे भारतीय क्षेत्र में आने दिया। जैसे ही पाकिस्तानी ड्रोन भारतीय सीमा में प्रवेश किया तो बीएसएफ के जवानों ने 25 के करीब राउंड पाकिस्तानी ड्रोन पर दागे। इसके तुरंत बाद ड्रोन पाकिस्तानी सीमा की ओर लौट गया।
 
इस घटनाक्रम के उपरांत बीएसएफ के जवानों ने सीमा पर सघन्न तलाशी अभियान छेड़ दिया है। सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवानों के साथ सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय पुलिस भी तलाशी अभियान में जारी है। ऐसी भी संभावना जताई जा रही है कि कहीं पाकिस्तान ने ड्रोन की मदद से सीमावर्ती क्षेत्र में नशीले पदार्थों की खेप या फिर हथियारों न भेजे हों। जबोवाल पोस्ट के आस-पास रहने वाले लोगों से भी आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है।
 
दूसरी ओर जम्मू के वायुसेना स्टेशन पर हमले के 6 दिन बाद फिर से ड्रोन देखा गया। देर रात 12.45 मिनट पर एयरबेस के ऊपर ड्रोन देखा गया। एनएसजी कमांडो ने कार्रवाई करने की कोशिश की, लेकिन ड्रोन गायब हो गया। एयरफोर्स प्रशासन की ओर से तत्काल पुलिस को भी जानकारी दी गई। प्रशासन को शक था कि कहीं आसपास से ही कोई इसे आपरेट कर रहा है। 
 
एसपी साउथ जम्मू दीपक ढिंगरा का कहना है कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। सूचना मिलते ही पुलिस के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और सुबह 3 बजे तक आसपास के क्षेत्रों में तलाशी की गई।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

AI Child की अनोखी कहानी वायरल, महिला ने इंटरनेट पर कराया ‘AI बेटे’ Lumen से परिचय; 17 घंटे की मेहनत के बाद ‘जन्म’ का दावा

रॉयल एनफील्ड Classic 350 Gorkha Edition लॉन्च, कीमत ₹2.11 लाख; गोरखा रेजिमेंट को समर्पित

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिसा, मोदी सरकार ने इसे सेफ बनाया, अब्दुल्ला से मिलकर बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

बेजुबान, मासूम Laika Dog की वो दर्दनाक कहानी जिसे बनाया अंतरिक्ष की पहली यात्री… जो वापस धरती पर लौट न सकी

तमिलनाडु की विजय सरकार का यू-टर्न, CJP और लेफ्ट के प्रदर्शन में जाने से छात्रों को रोकने वाला आदेश वापस

सभी देखें

नॉर्ड स्ट्रीम धमाकों का एक और संदिग्ध गिरफ्तार

USCIRF ने RSS पर प्रतिबंध की मांग की, मोहन भागवत के अमेरिकी दौरे से पहले बढ़ा विवाद

प्रमुख सीईओज के साथ राउंड टेबल मीटिंग में बोले सीएम योगी- यूपी में निवेश करें, हर स्तर पर मिलेगा पूरा सहयोग

दिल्ली में पाकिस्तानी हाई कमीशन पर चला बुलडोजर, वीजा काउंटर के पास अवैध निर्माण ध्वस्त; जानें क्यों हुई कार्रवाई

चीनी के दाम 65 रुपये किलो, 15 दिन में 15 रुपए बढ़े दाम; क्यों बढ़ रहे हैं कीमत?

अगला लेख