Dhanteras
✕

अमेरिका में ‘आग’ से चीन को आया ‘मजा’, सोशल मीडि‍या पर ट्रंप की किरकिरी

Updated: गुरुवार, 7 जनवरी 2021 (13:51 IST)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने बुधवार को कैपिटल बिल्डिंग में घुसकर हिंसा शुरू कर दी। उस समय अमेरिकी कांग्रेस में इलेक्टोरल कॉलेज को लेकर बहस चल रही थी।

इस घटना के बाद राष्‍ट्रपति ट्रंप की किरकि‍री हो गई है। सोशल मीडि‍या पर अमेरिका और ट्रंप को लेकर मीम्‍स बनाए जा रहे हैं।

ट्व‍िटर पर प्रेसिडेंट नाम से एक ट्रेंड चल रहा है, जिसमें डोनाल्‍ड ट्रंप और उनके समर्थकों का मजाक बनाया जा रहा है।

उधर इवांका ट्रंप की भी सोशल मीडि‍या पर आलोचना हो रही है। उन्‍होंने अपने एक ट्वीट में संसद में घुसे लोगों को देशभक्‍त बताया था, हालांकि यह ट्वीट उन्‍होंने बाद में डि‍लिट कर दिया।    
इवांका ने लिखा था---

‘अमेरिकी देशभक्तों- सुरक्षा का किसी भी तरह उल्लंघन या हमारे क़ानून के प्रति अनादर को स्वीकार नहीं किया जाएगा। हिंसा तुरंत बंद करनी होगी। कृपया शांति बनाए रखें’

बता दें कि इस ट्वीट में उन्‍होंने हिंसक भीड को देशभक्‍त कहकर संबोधि‍त कि‍या था।

इसी तरह घटना के बाद ट्विटर, फ़ेसबुक और इंस्टाग्राम से राष्ट्रपति ट्रंप  के आधिकारिक अकाउंट लॉक कर दिए हैं। इन सोशल मीडिया वेबसाइट्स का कहना है कि 'ट्रंप लोगों को भड़का रहे हैं और अपने दावों से उन्हें भ्रमित कर रहे हैं।' फ़ेसबुक ने कहा है कि वो इन प्रदर्शनों के सभी वीडियो और फ़ोटो वेबसाइट से हटाएगा।

चीन को मिला मजाक का मौका
चुनावी नतीजों को लेकर अमेरिका में लगी हिंसा की आग में चीन को मजा आ रहा है। चीन में इंटरनेट पर लगातार अमेरिका हिंसा को लेकर मजाक बनाया जा रहा है और सरकार से लेकर आम चीनी तक इसकी तुलना 2019 में हॉन्गकॉन्ग में हुए सरकार विरोधी प्रदर्शन से कर रहे हैं।

बुधवार को अमेरिका में खूब बवाल हुआ और कैपिटल बिल्डिंग पर ट्रंप समर्थकों को हुजूम उमड़ पड़ा, जिसके बाद पुलिस और समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हो गई और इसमें चार लोगों की मौत हो गई।

इस घटना ने चीन की स्टेट मीडिया और कम्युनिस्ट पार्टी के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स भी मजाक उड़ा रहा है। ग्लोबल टाइम्स ने अमेरिकी हिंसा की तुलना हॉन्गकॉन्ग के विरोध प्रदर्शन से की और इसके लिए कई दोनों घटना की कई तस्वीरों का सहारा लिया।

हैशटैग #Trump supporters storm US Capitol गुरुवार को चीनी प्लेटफॉर्म वीबो पर छाया रहा। मीडि‍या रिपोर्ट के मुताबि‍क और अब तक इस पर 230 मिलिनय व्यूज हो गए हैं।

एक यूजर ने कहा कि फिलहाल सभी यूरोपीय देशों के नेताओं ने दोहरे मानदंड दिखाए हैं और इसकी (वाशिंगटन हिंसा) निंदा की है। बस इस वीबो यूजर के इस कमेंट को 5,000 से अधिक लाइक्स मिले हैं।
लेखक के बारे में
नवीन रांगियाल
नवीन रांगियाल DAVV Indore से जर्नलिज्‍म में मास्‍टर हैं। वे इंदौर, भोपाल, मुंबई, नागपुर और देवास आदि शहरों में दैनिक भास्‍कर, नईदुनिया, लोकमत और प्रजातंत्र जैसे राष्‍ट्रीय अखबारों में काम कर चुके हैं। करीब 15 साल प्रिंट मीडिया में काम करते हुए उन्‍हें फिल्‍ड रिपोर्टिंग का अच्‍छा-खासा अनुभव है। उन्‍होंने अखबार.... और पढ़ें

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

Samsung Galaxy S27 सीरीज को लेकर बड़ा खुलासा, S27 और S27 Plus को लेकर सामने आई यह खबर

अर्नब-मुरासु के बाद एक और चक्रवाती तूफान का खतरा! बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में बड़ा आतंकी हमला: गश्त कर रहे सीआरपीएफ जवानों पर बरसाई गोलियां, 3 घायल

अगला लेख