Daily Horoscope
✕

देश में किन लोगों में बढ़ रहे Brain Stroke के मामले, चिकित्सकों ने दिया यह बयान

Updated: शुक्रवार, 26 सितम्बर 2025 (22:19 IST)
Brain stroke case : चिकित्सकों का कहना है कि भारत में खासकर 40 और 50 की उम्र के लोगों में मस्तिष्काघात (ब्रेन स्ट्रोक) के मामले बढ़ रहे हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि समय पर समस्या का पता चलने और ‘गोल्डन आवर’ (उचित समय पर) के भीतर चिकित्सा देखभाल से जीवित रहने की दर में काफी सुधार हो सकता है और दीर्घकालिक जटिलताएं कम हो सकती हैं। आघात एक चिकित्सा आपात स्थिति है, और जागरूकता एवं जीवनशैली में अनुशासन से अनगिनत लोगों की जान बचाई जा सकती है।
 
शुक्रवार को यहां ‘न्यूरोवास्कॉन 2025’ सम्मेलन को संबोधित करते हुए वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. भावना दियोरा ने कहा कि मस्तिष्काघात के मामले में तत्काल उपचार मिलने पर इस समस्या से निपटा जा सकता है। दियोरा ने कहा, गोल्डन आवर के दौरान समय पर चिकित्सा हस्तक्षेप से मरीज पूरी तरह ठीक हो सकता है और दीर्घकालिक जटिलताएं कम हो सकती हैं। आघात एक चिकित्सा आपात स्थिति है, और जागरूकता एवं जीवनशैली में अनुशासन से अनगिनत लोगों की जान बचाई जा सकती है।
ALSO READ: राष्ट्रपति मुर्मू बोलीं- मरीजों के प्रति संवेदनशील रहें चिकित्सक, आपको ईश्वर के रूप में देखते हैं वे
उन्होंने कहा कि रक्तचाप नियंत्रित रखना, नमक और प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों का सेवन कम करना, नियमित व्यायाम करना, तनाव से निपटना और पर्याप्त नींद जैसे निवारक उपाय जोखिम को कम करने में काफी मददगार साबित हो सकते हैं। न्यूरोसर्जन और न्यूरोवास्कॉन 2025 के सचिव डॉ. बटुक दियोरा ने कहा कि मस्तिष्क एक जटिल अंग है और आघात के कारण रक्त प्रवाह बाधित होने से हर गुजरते मिनट के साथ अपरिवर्तनीय क्षति हो सकती है। (इनपुट एजेंसी)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

यूपी की सवा करोड़ महिलाएं बनीं कारोबार की ताकत, स्वयं सहायता समूहों से बदल रही गांवों की तस्वीर; जानिए इनके ब्रांड्स की कहानी

सब्जी-फल उत्पादन में यूपी बना देश का नंबर-1 राज्य, आलू में 41% और मटर में 53% हिस्सेदारी के साथ बनाया रिकॉर्ड

अगला लेख