dharma sangrah

योग दिवस पर दिग्विजय ने बताया पीएम नरेंद्र मोदी की सफलता का राज

Updated: शुक्रवार, 21 जून 2019 (12:12 IST)
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर तंज कसने के साथ ही उनकी सफलता का राज भी बता दिया। उन्होंने कहा कि आडवाणी ठीक कहते हैं, मोदीजी बड़े अच्छे इवेंट मैनेजर हैं। 
 
दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा कि मोदी जी योग को आप प्रचारित कर रहे हैं, उसके लिए बधाई। लेकिन योग, ध्यान, प्राणायाम अनेक प्रकार के होते हैं और हर व्यक्ति के शरीर की बनावट पर यह निर्भर करता है कि कौन सा आसन ध्यान प्राणायाम उसके शरीर के लिए उपयुक्त होगा।
 
उन्होंने एक के बाद एक कई ट्विट्स करते हुए कहा कि जिस प्रकार से आप योग को मीडिया इवेंट बना रहे हैं यह पूर्ण रूप से अनुचित है। हर व्यक्ति को उसके शरीर की बनावट के आधार पर किसी अच्छे वैद्य के मार्ग दर्शन में ही योग आसन करना चाहिए अन्यथा हर कोई आसन उसका नुकसान भी कर सकता है। योग को आयुर्वेद चिकित्सा के साथ जोड़ना ही उचित होगा।
 
कांग्रेस नेता ने कहा कि आडवाणीजी ने ठीक ही कहा था आप बड़े अच्छे इवेंट मैनेजर हैं। मैं उसमें यह भी जोड़ना चाहता हूं कि आप अच्छे इवेंट मैनेजर के साथ बहुत अच्छे मीडिया मैनेजर भी है। आपकी सफलता का यही राज है। है ना?
 
उन्होंने कहा कि मैं पिछले 40 वर्षों से योग ध्यान और प्राणायाम कर रहा हूं। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए इससे और कोई अच्छा तरीका नहीं है।

Show comments

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

अयोध्या के 100 साल पुराने राजकीय पुस्तकालय की बदलेगी सूरत, 3.23 करोड़ से बनेगी अत्याधुनिक लाइब्रेरी

झारखंड सरकार ने छात्रों की बात मानी, JSSC-CGL परीक्षा रद्द, 2014 से हुई सभी गड़बड़ियों की होगी जांच

योगी सरकार का PRD जवानों को बड़ा तोहफा, ₹3,000 वर्दी भत्ता से लेकर कैशलेस मेडिकल कार्ड तक, लखनऊ में बनेगी बहुमंजिला बैरक

UP Divyang Employment : योगी सरकार की बड़ी पहल, 11 दिन में 75 जिलों के 1,559 दिव्यांगजनों को मिला रोजगार

UP-Japan Investment Meet 2026: जापान से यूपी में आएगा बड़ा निवेश, 200 से ज्यादा कंपनियां तलाशेंगी मौके; यीडा में बनेगी ‘जापानी सिटी’

अगला लेख