Hanuman Chalisa

चक्काजाम के बाद अब किसान नेताओं के बीच मतभेद भी उभरे

शनिवार, 6 फ़रवरी 2021 (23:25 IST)
नई दिल्ली। किसान आंदोलन के बीच 'चक्काजाम' को लेकर अब किसान नेताओं के बीच मतभेद भी सामने आ गए हैं। दरअसल, उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड को चक्काजाम से अलग रखने का राकेश टिकैत का फैसला अन्य किसान नेताओं को रास नहीं आ रहा है। खासकर किसान नेता दर्शनपाल ने इसे जल्दबाजी में लिया गया निर्णय करार दिया है।
 
एक सवाल के जवाब में दर्शनपाल ने कहा कि टिकैत व्यक्तिगत रूप से यह लगा होगा कि यूपी और उत्तराखंड में हिंसा हो सकती है। उन्होंने कहा कि उन्हें हमसे बातचीत के बाद बयान देना चाहिए था। यह बयान उन्होंने जल्दबाजी में दिया था। किसान नेता ने कहा कि राष्ट्रव्यापी चक्काजाम से एक बार फिर साबित हो गया है कि पूरे देश के किसान एकजुट हैं। 
ALSO READ: राकेश टिकैत ने कहा- हम ही किसान हैं, हम ही जवान हैं, मांगें पूरी होने तक नहीं लौटेंगे घर
दूसरी ओर, राकेश टिकैत ने दावा किया कि शनिवार को दोपहर 12 बजे से अपराह्र 3 बजे के लिए घोषित ‘चक्काजाम’ के दौरान कुछ शरारती तत्वों द्वारा शांति भंग करने की कोशिश किए जाने के बारे में सूचनाएं मिली थीं। उन्होंने कहा कि इन सूचनाओं के कारण, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में ‘चक्काजाम’ नहीं करने का फैसला लिया गया। उन्होंने किसानों से आंदोलन का समर्थन सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया।
 
उन्होंने कहा कि यह विरोध पूरे देश के लिए है। वे (विरोधी) हमें यह कहते हुए कि यह एक राज्य का आंदोलन है, विभाजित करने का प्रयास करेंगे। लेकिन ऐसा नहीं है, यह अखिल भारतीय आंदोलन है।
ALSO READ: KMP एक्सप्रेस-वे पर चक्काजाम, ट्रैक्टरों पर तिरंगा और स्पीकर से बजते लोकगीत...
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को टिकैत ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा था कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के किसान चक्काजाम में शामिल नहीं होंगे। उन्हें स्टैंडबाय पर रखा गया है। इन्हें कभी भी दिल्ली बुलाया जा सकता है। इसके साथ ही यह बात भी उठी थी कि अभी गन्ना की कटाई चल रही है कि इसलिए किसान चक्काजाम में शामिल नहीं होंगे। 

Show comments

Electric Vehicle से कैसे होगी 50000 से 1 लाख रुपए तक की कमाई, कौनसे हैं बिजनेस आइडियाज, क्या-क्या काम किया जा सकता है

क्या मोदी ने पुतिन को परमाणु हमले से रोका था? पोलैंड के उपविदेश मंत्री का सनसनीखेज दावा

खुशखबर... अब बिना कनेक्शन के भी मिलेगा LPG सिलेंडर, ऑनलाइन होगी डिलीवरी, जानिए क्‍या है प्रोसेस?

तीसरा बच्चा होने पर चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य, नियम पर Supreme Court ने क्या कहा, क्यों बताया गैर जरूरी

Bajaj Chetak और TVS iQube को मिलेगी कड़ी टक्कर, Ather 29 अगस्त को लॉन्च करेगा सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर

सभी देखें

मेसी का जादू फिर चला! अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 2-1 से हराया, लगातार दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा

कच्चे तेल में उछाल के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला, डीजल-ATF पर एक्सपोर्ट टैक्स बढ़ाया, पेट्रोल पर दी राहत

एआई प्रेमियों से बिछड़ने के गम में डूबे चीन के यूजर

Top News 16 July: जगन्नाथ रथयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, सोनम वांगचुक का अनशन जारी

WhatsApp और Telegram के Username Feature पर सरकार सख्त, 20 दिनों में आ सकता है बड़ा फैसला

अगला लेख