sundarkand

COVID-19 : स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन- Corona के 7 और नए टीके विकसित कर रहा है भारत

Updated: शनिवार, 6 फ़रवरी 2021 (23:26 IST)
कोलकाता। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने शनिवार को कहा कि देश कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के 7 और नए टीके विकसित कर रहा है और देश के सभी लोगों को टीका लगाने की दिशा में काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि टीके को खुले बाजार में उतारने की केन्द्र सरकार की फिलहाल कोई योजना नहीं है और इसका फैसला परिस्थिति के अनुसार किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 50 साल से ज्यादा आयु के लोगों को कोविड-19 का टीका लगाने का काम मार्च से शुरू होगा।उन्होंने कहा, हम सिर्फ दो टीकों पर निर्भर नहीं हैं, क्योंकि देश सात और स्वदेशी टीके विकसित करने पर काम कर रहा है। साथ ही हम और टीके विकसित करने पर भी काम कर रहे हैं, क्योंकि भारत विशाल देश है और सभी तक पहुंचने के लिए हमें और लोगों और अनुसंधान की जरुरत है।

केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि सात नए टीकों में से तीन टीके परीक्षण के चरण में, दो टीके प्री-क्लिनिकल चरण में, एक फेज-1 और एक अन्य फेज-2 के परीक्षण के चरण में है। उन्होंने कहा, फिलहाल कोविड-19 का टीका आपात स्थिति के आधार पर लगाया जा रहा है और पूरी निगरानी तथा नियंत्रित तरीके से टीकाकरण किया जा रहा है। अगर टीके को खुले बाजार में उतार दिया जाए तो उन पर कोई नियंत्रण नहीं रह जाएगा। स्थिति के आधार पर फैसला लिया जाएगा।(भाषा)

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

गुरुग्राम में 'ऑपरेशन सफेद सागर' के ग्रुप कैप्टन पर जानलेवा हमला, पार्किंग विवाद में लोहे की रॉड से फोड़ा सिर

LIVE: राजस्थान नगर निकास चुनाव में भाजपा का दबदबा, कैसा है कांग्रेस का प्रदर्शन?

गुरुग्राम की गोल्फ कोर्स रोड पर खौफनाक मंजर: महिला बाइकर का पीछा कर मारी टक्कर, कैमरे में कैद हुआ हिट-एंड-रन का वीडियो

डॉक्टरों की नई पौध तैयार कर रहा यूपी, योगी सरकार में मेडिकल शिक्षा ने पकड़ी रफ्तार

Women Asia Cup 2026: भारत ने जीता महिला एशिया कप, फिर मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से क्यों किया इनकार?

अगला लेख