dharma sangrah
✕

क्या नीतीश को ऑफर मिला था PM बनने का ऑफर, संजय झा ने दिया बड़ा बयान

Updated: रविवार, 9 जून 2024 (08:19 IST)
Nitish Kumar news in hindi : क्या लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन की तरफ से प्रधानमंत्री बनने का ऑफर ऑफर मिला था? जदयू नेता केसी त्यागी के दावे पर जदयू में ही घमासान मचा हुआ है। वरिष्‍ठ जदयू नेता और नीतीश के करीबी संजय झा ने त्यागी के दावे को खारिज कर दिया। ALSO READ: PM Modi Oath Ceremony : नरेंद्र मोदी आज लेंगे PM पद की शपथ, दिल्ली में कड़ी सुरक्षा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जन खरगे को भी आमंत्रण
 
संजय झा ने अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता के दावे को खारिज करते हुए कहा कि हमारी पार्टी के पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है। न ही मुख्यमंत्री को इस बारे में कोई जानकारी है। मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं। हमारी जानकारी में इस तरह की कोई बात नहीं है।
 
जदयू की ओर से मंत्री पद का दावेदार झा ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाले राजग की बैठक में कुमार ने स्पष्ट रूप से मोदी का समर्थन किया था। उन्होंने कहा कि यह चुनाव पूर्व गठबंधन था, जिसने बिहार में 40 लोकसभा सीट में से 30 पर जीत हासिल की। ALSO READ: JDU नेता केसी त्यागी का दावा, नीतीश को मिला था PM पद का ऑफर
 
इससे पहले त्यागी ने कहा था कि जो लोग कुमार को अपने गठबंधन का संयोजक नहीं बनाना चाहते थे, उन्होंने उन्हें प्रधानमंत्री बनाने की पेशकश की, लेकिन पार्टी नेतृत्व ने इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया।
 
इधर इंडिया गठबंधन के नेताओं ने भी कहा कि उनकी ओर से नीतीश को इस तरह की कोई पेशकश नहीं की गई थी। हालांकि त्यागी अभी भी अपने बयान पर अड़े हुए हैं। उनका कहना है कि वे उस नेता का नाम बता सकते हैं जिसने ऑफर दिया था।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

UP में आयुष्मान अस्पतालों के ICU का होगा ऑडिट, योगी सरकार ने मरीजों की सुरक्षा के लिए उठाया बड़ा कदम

अयोध्या से जनकपुर धाम का सफर अब बेहद आसान, 28 नवंबर से आम यात्रियों के लिए दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस ट्रेन

सरयू-कमला एक्सप्रेस से रोटी-बेटी के रिश्ते को नई ऊर्जा : योगी

Jensen Huang दोबारा बनेंगे Nvidia के CEO, विवादों के बीच फिर संभालेंगे कंपनी की कमान, अमेरिकी सरकार ने दी हरी झंडी

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

अगला लेख