Hanuman Chalisa

अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद नियंत्रण रेखा पर हाई अलर्ट पर है सेना

सोमवार, 5 अगस्त 2019 (23:10 IST)
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने और राज्य को 2 केंद्रशासित हिस्सों में बांटे जाने के बाद नियंत्रण रेखा पर सेना को हाई अलर्ट पर रखा गया है जिससे कि पाकिस्तान के किसी भी संभावित दुस्साहस का जवाब दिया जा सके।
 
आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में तैनात शीर्ष सैन्य कमांडर राज्य में समूची सुरक्षा स्थिति पर नजर रखे हुए हैं जिससे कि किसी भी तरह की गड़बड़ी से निपटा जा सके। सूत्रों ने कहा कि केंद्र सरकार के साहसिक फैसलों के बाद पाकिस्तान कश्मीर घाटी में गड़बड़ी पैदा करने की कोशिश कर सकता है और आईईडी विस्फोटों तथा फिदायीन हमलों सहित हिंसा में बढ़ोतरी हो सकती है।
 
सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सुरक्षाबल किसी भी स्थिति से निपटने को पूरी तरह तैयार हैं। हम स्थिति को हाथ से बाहर नहीं जाने देंगे। सूत्रों ने कहा कि राज्य में उसी तरह की हिंसा और हिंसक प्रदर्शन कराने का प्रयास हो सकता है, जैसा कि जुलाई 2016 में हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकवादी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद हुआ था।
 
वानी के मारे जाने के बाद कश्मीर में व्यापक हिंसा हुई थी, जो लगभग साढ़े 4 महीने चली थी। अधिकारी ने कहा कि हम कश्मीर में हिंसा की इस तरह की स्थिति दोबारा उत्पन्न नहीं होने देंगे। वायुसेना भी उच्च स्तर के अलर्ट पर है। बालाकोट में आतंकी ठिकाने पर की गई कार्रवाई और फिर पाकिस्तान के हमले के प्रयास के बाद से ही वायुसेना जम्मू-कश्मीर में अलर्ट पर है।
 
उन्होंने कहा कि इस बारे में ठोस सूचना थी कि पाकिस्तान में मौजूद एक आतंकी समूह अमरनाथ तीर्थयात्रियों पर हमले की साजिश रच रहा था जिसके बाद सरकार ने पिछले सप्ताह सुरक्षा परामर्श जारी कर तीर्थयात्रियों और पर्यटकों से तत्काल घाटी छोड़ने को कहा।

Show comments

क्या E20 पेट्रोल से इंजन को नुकसान हो सकता है, आयोग के फैसले से शुरू हुई नई बहस

पत्नी ने घर छोड़ा तो बेटा बन गया हैवान, बुजुर्ग मां को इतना पीटा कि मौत हो गई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

MoU मानो तभी खुलेगा Hormuz Strait, दुनिया के सबसे बड़े समुद्री रास्ते के लिए ईरान की नई शर्त

ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों से हलचल, सरकार ने सख्त किए नियम, Gaganyaan Mission से जुड़े कर्मियों पर विशेष फोकस

Royal Enfield Classic 350 का 2026 अपडेट लॉन्च, अब मिलेगा Slipper Clutch और Fast USB Type-C Charger; जानें नई कीमतें

सभी देखें

NEET UG 2026 का रिजल्ट घोषित, 11.21 लाख छात्र क्वालीफाई, 58% से ज्यादा बेटियां पास

MP बनेगा निवेश का नया हब, भारत टेक्स-2026 में मिले 20,193 रुपए करोड़ के प्रस्ताव, 27 हजार नौकरियों का रास्ता साफ

क्या E20 पेट्रोल से इंजन को नुकसान हो सकता है, आयोग के फैसले से शुरू हुई नई बहस

जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचीं डॉ. तजीन फातिमा, 38 इमारतों के ध्वस्तीकरण आदेश के बीच तेज हुई हलचल

रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डीप टेक का अग्रणी केंद्र बनेगा यूपी : योगी

अगला लेख