सम्बंधित जानकारी
- जम्मू कश्मीर में धारा 370 खत्म कर भाजपा ने मुख्य वादे को पूरा किया
- अब जम्मू कश्मीर के लिए कोई अलग संविधान और ध्वज नहीं होगा
- अनुच्छेद 370 पर केंद्र के फैसले से बॉलीवुड सितारे खुश, कहा- सही मायनों में अब भारत 'एक' हुआ है
- कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने पर बोलीं महबूबा मुफ़्ती, 'भारत ने जिन्न को बोतल से बाहर निकाल दिया है'
- जनसंघ के समय से संजोया गया सपना आज साकार हुआ, आर्टिकल 370, 35 ए हटने पर बोले शिवराज
Dhaara 370। धारा 370 को खत्म करने के निर्णय के मद्देनजर देशभर में सुरक्षा सतर्कता बरतने के निर्देश
नई दिल्ली। सरकार ने जम्मू-कश्मीर के विशेष राज्य के दर्जे से संबंधित संविधान के अनुच्छेद 370 को खत्म करने के निर्णय के मद्देनजर किसी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए सभी राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में सभी सुरक्षा एवं कानून लागू करने वाली एजेंसियों को अधिकतम सतर्कता बरतने को कहा है।
गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों को भेजे परामर्श में सुरक्षा एजेंसियों तथा कानून लागू करने वाली एजेंसियों को पूरी तरह चौकस रखने और शांति एवं सद्भाव बनाने रखना सुनिश्चित करने को कहा है। सभी राज्यों के मुख्य सचिवों और पुलिस प्रमुखों को सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील इलाकों पर कड़ी निगरानी रखने की सलाह भी दी गई है।
जम्मू-कश्मीर के लोगों और वहां से देश के विभिन्न भागों में पढ़ाई करने आए छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया है।
सरकार ने राज्यों से कहा है कि विभिन्न मीडिया विशेषकर सोशल मीडिया के जरिए फैलाई जाने वाली अफवाहों और अपुष्ट खबरों को रोकने तथा शांति एवं सौहार्द को बिगाड़ने एवं सांप्रदायिक तनाव भड़काने जैसी हरकतों पर कड़ी नजर रखी जाए। (वार्ता)
