Hanuman Chalisa

हरियाणा में विपक्ष का फर्जी विमर्श ध्वस्त हो गया : देवेंद्र फडणवीस

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 9 अक्टूबर 2024 (20:36 IST)
Devendra Fadnavis News : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत ने इस साल हुए लोकसभा चुनावों के दौरान पार्टी के प्रतिद्वंद्वियों द्वारा गढ़े गए फर्जी विमर्श को ध्वस्त कर दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि सत्तारूढ़ महायुति के बीच सीट बंटवारे पर चर्चा लगभग अंतिम चरण में है।
ALSO READ: हरियाणा इलेक्शन रिजल्ट से खुश नहीं हैं राहुल गांधी, बताया क्या होगा कांग्रेस का एक्शन?
फडणवीस ने नागपुर हवाई अड्डे पर कहा कि विपक्षी महा विकास आघाडी (एमवीए) के सहयोगी पहले कह रहे थे कि वे एकजुट हैं, लेकिन अब वे एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सत्तारूढ़ महायुति के बीच सीट बंटवारे पर चर्चा लगभग अंतिम चरण में है। महायुति में भाजपा, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और उपमुख्यमंत्री अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) है।
ALSO READ: देवेंद्र फडणवीस का जयंत पाटिल पर पलटवार, बोले- शिवाजी महाराज को लुटेरा कहना बर्दाश्त नहीं
महाराष्ट्र की 288 सदस्‍यीय विधानसभा के लिए चुनाव अगले महीने होने की संभावना है। भाजपा हरियाणा में शानदार जीत दर्ज करते हुए लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। मंगलवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए गए। भाजपा ने जहां 48 सीटों पर जीत दर्ज की, वहीं कांग्रेस को 37 सीटें मिलीं।
 
हरियाणा चुनाव के नतीजों के बाद शिवसेना के कुछ नेताओं द्वारा सहयोगी कांग्रेस पर की गई टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने कहा कि वे इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहेंगे, क्योंकि यह उनका आंतरिक मामला है। उन्होंने कहा कि लेकिन मैं यह बताना चाहता हूं कि कांग्रेस, शिवसेना और राकांपा कल तक हरियाणा चुनाव हारने पर भाजपा पर हमला करने के लिए तैयार बैठी थीं। लेकिन कल उन्हें यह मौका नहीं मिला और वे देश के मूड को समझ गए।
ALSO READ: ...तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा, जानिए देवेंद्र फडणवीस ने क्‍यों कहा ऐसा
उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि कल तक जो कह रहे थे कि हम साथ-साथ हैं, वे आज पूछ रहे हैं कि हम तुम्हारे हैं कौन? यह पूछे जाने पर कि हरियाणा चुनाव का महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पर क्या असर होगा? फडणवीस ने कहा कि हरियाणा के नतीजों ने लोकसभा चुनाव के दौरान (भाजपा के प्रतिद्वंद्वियों द्वारा) गढ़े गए फर्जी विमर्श को ध्वस्त कर दिया है और अब लोग भाजपा के साथ खड़े हैं।
ALSO READ: हरियाणा चुनाव नतीजों को अस्वीकार्य बताने वाले कांग्रेसी नेताओं के बयान को लेकर क्या कहा EC ने
सत्तारूढ़ महायुति में सीट बंटवारे पर बातचीत के बारे में फडणवीस ने कहा कि चर्चा लगभग अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि 80 प्रतिशत पेपर (परीक्षा के प्रश्न पत्र का इशारा करते हुए) हल हो गया है और 20 प्रतिशत जल्द ही हल हो जाएगा।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Show comments

मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्यों के शामिल करने पर सियासत, विधायक आतिफ अकील के मेंबर बनने पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद खफा

राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव की छुट्‍टी

Keeway Hypevolt-R : 180Km की रेंज और हाईटेक फीचर्स से लैस सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, जाने और क्या हैं फीचर्स

घर के बाहर मौत बनकर पहुंचा शेर! चरवाहे को जमीन पर दबोचा, लोगों ने पत्थर बरसाकर बचाई जान, VIDEO वायरल

पहलगाम हमला : NIA की चार्जशीट में हाफिज सईद का नाम, भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश का आरोप

सभी देखें

Ram temple donation theft row : राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की बड़ी रिपोर्ट, नकदी छिपाने के कई मामले उजागर, चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे मंजूर

Bankipur by-election : प्रशांत किशोर की पहली चुनावी परीक्षा, बांकीपुर उपचुनाव में दांव पर जनसुराज का भविष्य, क्या है पार्टी की रणनीति

मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्यों के शामिल करने पर सियासत, विधायक आतिफ अकील के मेंबर बनने पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद खफा

होमगार्ड जवानों को 5 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा, CM योगी ने निभाया वादा

अहमदाबाद में रथयात्रा से पहले सुरक्षा सख्त : वेजलपुर, सैटेलाइट और सरखेज सहित कई इलाकों में पुलिस की सघन चेकिंग, वांटेड आरोपी जेल भेजे गए

अगला लेख