Hanuman Chalisa
✕

हड़ताल पर डिलीवरी वर्कर्स, पड़ सकता है नए साल के जश्न में खलल

Updated: बुधवार, 31 दिसंबर 2025 (12:28 IST)
Delivery workers Strike : 2025 के आखिरी दिन 31 दिसंबर को जोमैटो, स्विगी जैसी कंपनियों के 1 लाख से ज्यादा डिलीवरी वर्कर्स हड़ताल पर हैं। इससे नए साल में आपको घर बैठे सामान नहीं मिलेगी। इस वजह से आपके ऑर्डर समय पर डिलीवर नहीं होंगे और आपके नए साल के जश्न में खलल पड़ सकता है।
 
नए साल की पार्टी के दिन लोग बड़ी संख्‍या में ऑनलाइन ऑर्डर करते हैं। इस बार भी लोग ऑर्डर तो करेंगे लेकिन हड़ताल की स्थिति में डिलीवरी रुक जाएगी। इससे खास तौर से खाने पीने के सामान वाली दुकानों की सेल पर भी बुरा असर पड़ेगा। दिल्ली, मुंबई, पुणे के साथ ही लखनऊ, अहमदाबाद, जयपुर, इंदौर और पटना जैसे टियर टू शहरों की डिलीवरी पर भी इसका सीधा असर पड़ेगा। 
 
इंडियन फेडरेशन ऑफ ऐप-बेस्ड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स (IFAT) और तेलंगाना गिग एंड प्लेटफॉर्म वर्कर्स यूनियन के आह्वान पर यह हड़ताल हो रही है। बताया जा रहा है कि वेतन, सुरक्षा और काम की अच्छी परिस्थितियों की मांग को लेकर डिलीवरी करने वाले कर्मचारियों ने खास तौर पर 31 दिसंबर का दिन चुना है। 
 
गौरतलब है कि इससे पहले 25 दिसंबर को भी इसी तरह की हड़ताल हुई थी। इसका सबसे ज्यादा असर गुरुग्राम में हुआ। यहां कई इलाकों में फूड डिलीवरी में काफी देरी हुई।
 
क्या है मांग : डिलीवरी बॉय दुर्घटना, बीमारी और आपात स्थिति के लिए बीमा और सामाजिक सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। वे 10 मिनट में डिलीवरी जैसे मॉडल को बंद करना चाहते हैं। कमर्चारी दिन में आठ घंटे और ज्यादा काम पर ओवरटाइम भुगतान चाहते हैं। डिलीवरी कर्मचारी कोहरे के समय रात 11 बजे के बाद डिलीवरी बंद करने की भी मांग कर रहे हैं।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख