sundarkand
✕

दिल्ली रेस्तरां हत्याकांड : मृतक की जेब से मिला बस टिकट और चार्जर, विदेशी गैंगस्टर ने ली हत्‍या की जिम्मेदारी

Updated: बुधवार, 19 जून 2024 (18:00 IST)
Delhi restaurant murder case : दिल्ली पुलिस ने राजौरी गार्डन में स्थित 'बर्गर किंग' रेस्तरां में हुए हत्याकांड की जांच तेज कर दी है, लेकिन अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक की जेब से बस का टिकट, फोन चार्जर और एक गमछा बरामद हुआ है। वहीं एक विदेशी गैंगस्टर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हत्या की जिम्मेदारी ली है।
ALSO READ: UP : प्रतापगढ़ में ग्राम प्रधान की गला रेतकर हत्या, कार से शव बरामद
राजौरी गार्डन के जे ब्लॉक में स्थित 'बर्गर किंग' रेस्तरां पर मंगलवार देर शाम दो लोगों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक का मोबाइल फोन गायब है और कोई अन्य पहचान पत्र भी बरामद नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि उसकी जेब से बस का एक टिकट, फोन चार्जर और एक गमछा बरामद हुआ है।
 
करीब 40 राउंड गोलियां चलाईं : उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज बरामद कर ली है। वीडियो में व्यक्ति रेस्तरां में प्रवेश करते हुए नजर आ रहा है और वहां पहले से ही बैठी एक महिला उसका इंतजार कर रही है। अधिकारी ने बताया कि उसके रेस्तरां में बैठने के कुछ ही मिनट बाद दो लोग वहां आए और उस पर गोलियां बरसा दीं। उन्होंने करीब 40 राउंड गोलियां चलाईं, जिससे शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
ALSO READ: प्रेम विवाह को लेकर हुए विवाद में पिता पुत्र की हत्या, आरोपी हिरासत में
उन्होंने बताया कि घटना के बाद वहां बैठी महिला भी मौके से भाग गई। बर्गर किंग रेस्तरां में हुए इस हत्याकांड के कुछ घंटों बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आया जिसमें विदेशी गैंगस्टर हिमांशु भाऊ ने इस हमले की जिम्मेदारी ली।
 
हत्या का बदला ले लिया : पोस्ट में कहा गया कि उसने 'शाकी दादा' की हत्या का बदला ले लिया, जिन्हें कथित तौर पर उनके प्रतिद्वंद्वी गिरोह ने मार डाला था। पोस्ट में कथित गैंगस्टर नवीन बाली, नीरज बवाना, काला खरमपुर और नीरज फरीदपुर के नाम भी शामिल किए गए हैं।
 
यह गिरोह जबरन वसूली मांगने के लिए कुख्यात : एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली और हरियाणा में सक्रिय यह गिरोह जबरन वसूली मांगने के लिए कुख्यात है। उन्होंने कहा कि पुलिस सोशल मीडिया पोस्ट की प्रामाणिकता की जांच कर रही है। पुलिस ने घटना के दौरान व्यक्ति के साथ मौजूद महिला की भी तलाश शुरू कर दी है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख