Hanuman Chalisa
✕

दिल्ली में आंधी और बारिश के कारण नहीं उतर पाईं 32 उड़ानें, शिमला में मौसम खराब, मध्यप्रदेश फिर गर्म

Updated: शनिवार, 18 मई 2019 (00:28 IST)
नई दिल्ली/ शिमला/ भोपाल। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आंधी और बारिश के कारण दिल्ली आने वाली 32 उड़ानों को खराब मौसम के चलते दूसरे स्थानों की ओर मोड़ दिया गया। उधर हिमाचल प्रदेश में मौसम खराब हो गया है जिसके कारण लोकसभा चुनाव का मतदान प्रभावित हो सकता है जबकि मध्यप्रदेश में राजस्थान से आ रही गर्म हवा ने तपिश बढ़ा दी है।
 
दिल्ली हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने कहा, ‘बारिश और आंधी के चलते उड़ानों को दिल्ली से आसपास के हवाईअड्डों जैसे..लखनऊ, जयपुर और अमृतसर भेजा गया है।
 
इस संबंध में एक अन्य अधिकारी ने बताया कि शाम 5 से 5 बजे के बीच 10 उड़ानों को जबकि रात 9 से 10 बजे के बीच 22 उड़ानों को खराब मौसम के कारण दूसरे स्थानों पर भेजा गया।
शिमला में बिगड़ा मौसम का मिजाज : हिमाचल प्रदेश की 4 लोकसभा सीटों के लिए 19 मई को चुनाव होने जा रहे हैं और मौसम के आज शुक्रवार से ही बिगड़े मिजाज को देखें तो यह उस दिन मतदान में खलल डाल सकता है।
 
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि लाहौल स्पीति, किन्नौर और शिमला जिले के डोडरा क्वार समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 21 मई तक अंधड, ओलावृष्टि, बारिश और हिमपात हो सकता है, जो इन क्षेत्रों में चुनाव संपन्न कराने में खासी मुश्किल पैदा कर सकता है।
 
राज्य के कई जिलों में शुक्रवार को अंधड़, ओलावृष्टि और बारिश हुई। राजधानी शिमला में आज शुक्रवार को जमकर ओले गिरे जिससे अधिकतर क्षेत्रों में शीतलहर बढ़ गई है। राज्य में हमीरपुर, कांगड़ा, बिलासपुर, ऊना, मंडी, मनाली और चंबा के कई क्षेत्रों में दोपहर बाद तेज हवाएं चलने के साथ जोरदार बारिश हुई।
 
इन क्षेत्रों में दिन में ही अंधेरा छा गया, वहीं रोहतांग और कांगड़ा जिले के धौलाधार पर्वत श्रृंखला पर हल्का हिमपात हुआ। राज्य में अंधड़ के कारण कई स्थानों पर बिजली गुल हो गई तथा पेड़ गिर गए।
 
राजधानी शिमला में सायं करीब 1 घंटे तक जमकर बारिश और ओलावृष्टि हुई। सड़कों और ढलानों ने सफेद चद्दर ओढ़ ली। इस बेमौसमी बारिश के कारण फलों और गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। मैदानी क्षेत्रों में मौसम के इस बदले मिजाज से लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली है तथा तापमान सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।
 
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ के आसार हैं। शुक्रवार को रोहतांग दर्रा सहित कुल्लू और लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों में बर्फबारी हुई।
 
प्रदेश के प्रमुख नगरों ऊना में शुक्रवार को तापमान 31.0, कांगड़ा 30.1, सुंदरनगर 29.6, बिलासपुर 29.5, नाहन 29.4, हमीरपुर 29.1, भुंतर 29.2, सोलन 28.8, चंबा 27.0, धर्मशाला 23.6, शिमला 20.5, कल्पा 18.7, डलहौजी 16.6 और केलांग में 16.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
 
मध्यप्रदेश में राजस्थान से गर्म हवाएं आना फिर शुरू : राजस्थान से गर्म हवाएं आने का क्रम फिर शुरू होते ही मध्यप्रदेश में तपिश बढ़ने लगी है। स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एसके डे ने आज बताया कि राजस्थान से आ रहीं गर्म हवाओं की वजह से मध्यप्रदेश के उत्तरी क्षेत्र में तेज हवाएं चलने और कहीं-कहीं गरज-चमक की स्थिति बन सकती है।
 
भोपाल का तापमान गुरुवार के ही समान अधिकतम 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम है, हालांकि रात्रि का तापमान बढ़कर 27 तक पहुंच गया, जो सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा है। दोपहर में यहां भी गर्म हवाएं चलती रहीं। 43 डिग्री के साथ खजुराहो प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा।
 
अगले 24 घंटों में ग्वालियर एवं चंबल संभाग के जिलों तथा नीमच, मंदसौर, आगर एवं राजगढ़ जिलों में कहीं-कहीं तेज हवा के साथ गरज-चमक की स्थिति बनने की संभावना है। भोपाल का तापमान शुष्क रहेगा और तापमान 41 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

शहीदों के परिवारों को गृह जिले में सरकारी नौकरी और 50 लाख तक स्टांप छूट; सीएम योगी ने पूर्व सैनिकों के लिए किए बड़े ऐलान

गिग वर्कर्स की बल्ले-बल्ले! तेलंगाना सरकार देगी 10 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस, हर राइड पर होगी बचत; राहुल गांधी का बड़ा ऐलान

अगला लेख