dharma sangrah
✕

छत्तीसगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 5 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार

Updated: शनिवार, 18 मई 2019 (00:18 IST)
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में पुलिस ने 5 लाख रुपए के इनामी नक्सली को गिरफ्तार कर लिया है। नक्सली के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के विधायक की हत्या में शामिल होने का आरोप है।
 
दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिला मुख्यालय में पुलिस ने हत्या, हत्या का प्रयास, आगजनी, लूटपाट जैसे दर्जनों गंभीर अपराधों में शामिल मलांगिर एरिया कमेटी के सदस्य और चेतना नाट्य मंडली के प्रभारी जीवन उर्फ हेमला को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। जीवन पर 5 लाख रुपए का इनाम है।
 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि कुछ माओवादी दंतेवाड़ा जेल में बंद कैदियों से मिलने आने वाले हैं। सूचना के बाद एक टीम गठित कर माओवादियों की गिरफ्तारी के लिए दंतेवाड़ा जेल की ओर रवाना किया गया।
 
उन्होंने बताया कि पुलिस दल जब जेल के करीब पहुंचा तब 3 संदिग्ध व्यक्ति वहां से जंगल की ओर भागने लगे। बाद में पुलिस दल ने घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया, वहीं 2 अन्य व्यक्ति जंगल की ओर भाग गए। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान जीवन के रूप में की गई।
 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जीवन 20 मई 2018 को किरन्दुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत चोलनार मार्ग पर बारूदी सुरंग विस्फोट में पुलिस वाहन को उड़ाने की घटना में शामिल था। इस घटना में पुलिस के 7 जवान शहीद हो गए थे।
 
अधिकारियों ने बताया कि नक्सली के खिलाफ जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत श्यामगिरि के पास भाजपा विधायक भीमा मंडावी के वाहन को बम से उड़ाने की घटना में शामिल होने का भी आरोप है। इस घटना में विधायक मंडावी और सुरक्षा बल के 4 जवानों की मृत्यु हुई थी। जीवन के खिलाफ कई अन्य नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप है। 

5 लाख रुपए की ईनामी महिला नक्सली सुकमा जिले में गिरफ्तार : सुकमा जिले के पुलिस अ​​धिकारियों ने बताया कि जिले के पुसपाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत चितलनार और मुण्डवाल गांव के जंगल से पुलिस ने महिला नक्सली सोड़ी पीसो उर्फ अनिता (25 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। अनिता कांगेरघाटी एरिया कमेटी में डीएकेएमएस अध्यक्ष के रूप में काम कर रही थी।
 
अधिकारियों ने बताया कि सुकमा जिले में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान पुलिस को पुसपाल थाना क्षेत्र में नक्सली गतिविधि की सूचना मिली थी। सूचना के बाद डीआरजी और जिला बल के संयुक्त दल को गस्त में रवाना किया गया था।
 
बाद में दल ने चितलनार और मुण्डवाल गांव के पास जंगल और पहाड़ी में घेराबंदी कर महिला नक्सली अनिता को गिरफ्तार कर लिया। अनिता के सर पर पांच लाख रुपए का ईनाम है।
 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला नक्सली से पूछताछ में दरभा मंडल के नक्सली संगठन के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुईं हैं जिनका उपयोग आगामी अभियानों में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महिला नक्सली के खिलाफ अज्ञात सैनिक की हत्या और पुलिस दल पर हमला समेत अन्य घटनाओं में शामिल होने का आरोप है।

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

मप्र के एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप बने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

अगला लेख