Hanuman Chalisa

Delhi Excise Policy : ईडी ने दाखिल की नई चार्जशीट, के. कविता को बनाया आरोपी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 11 मई 2024 (00:20 IST)
Delhi Excise Policy Scam Case : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में शुक्रवार को नया आरोप पत्र दाखिल किया, जिसमें भारत राष्ट्र समिति (BRS) की नेता के. कविता को आरोपी के तौर पर नामजद किया गया है। अगले हफ्ते दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ इसी तरह का आरोप पत्र दाखिल किए जाने की संभावना है।
ALSO READ: दिल्ली में लोकसभा चुनाव से पहले केजरीवाल को अंतरिम जमानत, किसने क्या कहा?
आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। संघीय एजेंसी ने तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी कविता को 15 मार्च को हैदराबाद में उनके बंजारा हिल्स  स्थित आवास से गिरफ्तार किया था। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि एक निर्दिष्ट अदालत के समक्ष धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धारा 45 और 44 (1) के तहत आरोप पत्र दायर किया गया।
 
अगले हफ्ते दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ इसी तरह का आरोप पत्र दाखिल किए जाने की संभावना है। इस मामले में ईडी का यह सातवां आरोप पत्र है। ईडी अब तक इस मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत 18 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को केजरीवाल को अंतरिम जमानत दे दी।
ALSO READ: दिल्ली CM अरविन्द केजरीवाल 50 दिन बाद तिहाड़ जेल से आए बाहर
ईडी ने आरोप लगाया था कि आम आदमी पार्टी (AAP) ने 'साउथ ग्रुप' से मिली 100 करोड़ रुपए की रिश्वत में से 45 करोड़ रुपए का इस्तेमाल 2022 में गोवा विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए किया था। 'साउथ ग्रुप' आबकारी लॉबी में कथित तौर पर कविता, ओंगोल लोकसभा सीट से तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के उम्मीदवार मगुंटा श्रीनिवासुलु रेड्डी, उनके बेटे राघव रेड्डी और अन्य शामिल हैं।
 
आबकारी मामला 2021-22 के लिए दिल्ली सरकार की आबकारी नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में कथित भ्रष्टाचार और धन शोधन से संबंधित है। आबकारी नीति अब रद्द हो चुकी है। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कथित अनियमितताओं की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की सिफारिश की थी।
ALSO READ: दिल्ली आबकारी नीति मामले से जुड़ा घटनाक्रम
इसके बाद ईडी ने धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज किया था। ईडी ने 17 अगस्त, 2022 को दर्ज की गई सीबीआई की प्राथमिकी का संज्ञान लेते हुए 22 अगस्त, 2022 को धनशोधन का  मामला दर्ज किया था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Show comments

POCSO कानून के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- लड़का-लड़की को भागने से सरकार कैसे रोकेगी

रूस ने ईरान की मदद के लिए भेजा प्रलयंकारी विमान Tu-214PU, ट्रंप की रूस को चुनौती, क्या बढ़ेगा युद्ध का दायरा?

दतिया से टिकट कटने पर छलक आएं नरोत्तम मिश्रा के आँसू, आशुतोष तिवारी की नामांकन रैली में मंच पर हुए भावुक

चलती ट्रेन में पूजा का वायरल वीडियो: रेलवे ने बताया पूरा सच, 3 लाख में बुक था लग्जरी सैलून कोच; जानिए क्या हैं नियम

तमिलनाडु में गो-हत्या पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: हाई कोर्ट के पूर्ण प्रतिबंध वाले आदेश पर लगाई रोक

सभी देखें

अब वैष्‍णो देवी चढ़ावे में घोटाला! 550 करोड़ की चांदी के गबन का आरोप

Fact Check : सेटेलाइट तकनीक से सड़क और हवा में चलने वाली बस? जानिए नितिन गडकरी के दावों का सच

WhatsApp यूजरनेम फीचर पर भारत में लगी रोक, सुरक्षा चिंताओं पर Meta ने क्या कहा

नासिक में वॉटरफॉल घूमने गए परिवार का 15 KM पीछा किया, मारपीट की, कार भी फोड़ी

सोनम वांगचुक को मिला विपक्ष का साथ, केजरीवाल-अखिलेश ने की यह अपील, क्‍या अब तोड़ेंगे अनशन?

अगला लेख