शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. delhi congress passes resolution to make rahul gandhi president of the party from immediate effect
Written By
Last Modified: रविवार, 31 जनवरी 2021 (20:07 IST)

राहुल गांधी तत्काल प्रभाव से बनें पार्टी अध्यक्ष, दिल्ली कांग्रेस ने पारित किया प्रस्ताव

राहुल गांधी तत्काल प्रभाव से बनें पार्टी अध्यक्ष, दिल्ली कांग्रेस ने पारित किया प्रस्ताव - delhi congress passes resolution to make rahul gandhi president of the party from immediate effect
नई दिल्ली। कांग्रेस की कमान एक बार फिर सोनिया गांधी के हाथों से राहुल गांधी के पास जा सकती है। दिल्ली कांग्रेस ने राहुल गांधी को तत्काल प्रभाव से पार्टी का अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पारित किया है। हालांकि 22 जनवरी को हुई बैठक में यह फैसला लिया गया था कि नए अध्यक्ष का चुनाव अब 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के बाद जून 2021 में होगा।
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने मौजूदा राजनीतिक हालातों पर चर्चा वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई थी। बैठक में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने और भविष्य की नीतियों पर चर्चा की गई।
 
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटीके अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि राहुल केवल एक हैं जो कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रेरित कर सकते हैं। उनकी सारी भविष्यवाणियां किसानों के मुद्दे पर जीएसटी के दायरे में आ रही हैं। राहुल गांधी ने अपनी नेतृत्व क्षमता दिखाई है, इसलिए हमने उन्हें फिर से कांग्रेस अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पारित किया।
ये भी पढ़ें
Budget 2021-22 : सोमवार को आएगा सीतारमण का आर्थिक टीका, क्या यह बजट बहीखाते से कुछ अलग होगा?