dharma sangrah
✕

इस साल वर्चुअल होगा दिल्‍ली बुक फेयर, ऐसी होगी व्‍यवस्‍था

Updated: गुरुवार, 21 जनवरी 2021 (18:35 IST)
दिल्ली के प्रगति मैदान पर हर साल लेखकों का तांता लगता है। किताबें लॉन्‍च की जाती हैं और साहित्‍य‍िक विमर्श होता है। देश दुनिया से किताब प्रेमी लोग यहां आते हैं। लेकिन इस बार ऐसा नजारा नहीं होगा। और यह खबर हजारों लाखों पाठकों के लिए निराश करने वाली है।

दरअसल, इस बार यह आयोजन डिजिटल होगा। ऐसा पहली बार होगा जब विश्व पुस्तक मेला वर्चुअल होगा। नई शिक्षा नीति थीम पर आधारित यह मेला 12 से 15 फरवरी तक चलेगा। इस मेले से जुड़ने के लिए पाठकों और दर्शकों को शिक्षा मंत्रालय के तहत नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी) के पोर्टल पर पंजीकरण करवाना होगा। सुबह 11 से शाम 8 बजे तक मेले से लोग घर बैठे जुड़ सकेंगे। इस पुस्तक मेले को थ्रीडी तकनीक से सहारे तैयार करने की कोशिश की जा रही है, जिससे पुस्तक मेले में घूमने जैसा एहसास घर बैठे हो सके।

अधिकारी के मुताबिक, कोरोना संकट के कारण एनबीटी ने नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2021 वर्चुअल आयोजित करने का फैसला किया है।  प्रगति मैदान की जगह इस बार यह मेला ऑनलाइन चलेगा। इसमें बच्चों का कोना, सेमिनार से लेकर पुस्तक विमोचन सब होगा। दर्शकों को थीम से लेकर इसमें विभिन्न पवेलियन की जानकारी मिलेगी। दर्शकों की मदद के लिए हेल्पडेस्क भी बनाया जाएगा।

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: भोपाल में एमपीवाईपीआईएल के मुख्यालय में बनेगा कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, बस संचालन और यात्री सुरक्षा पर होगी पैनी नजर

वाराणसी में PM मोदी का हुआ भव्य स्वागत, नमो घाट पर देखा एयर शो, राफेल और मिराज ने दिखाया शौर्य

MP : मोहन सरकार में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर एक्शन, गुड गवर्नेंस के लिए सीनियर अधिकारी ने उठाया बड़ा कदम

Operation Trident : 3 राज्यों में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, 100 करोड़ हवाला लेनदेन, 1,424 खाते फ्रीज, 18 गिरफ्तार

IMD Weather Update : दिल्ली-NCR में बारिश से बदला मौसम, यूपी से दक्षिण भारत तक भारी बारिश का अलर्ट

अगला लेख