Hanuman Chalisa
✕

दिल्ली के दंगल में कौन बनेगा विजेता, AAP या BJP?

Updated: बुधवार, 5 फ़रवरी 2020 (21:57 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में चुनाव प्रचार चरम पर है। सभी को यह उत्सुकता है कि कौन दिल्ली को तख्त-ओ-ताज पर विराजित होगा? सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी और बीजेपी जीत हासिल करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं। कांग्रेस भी अपने तई एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। सभी के मन में यह सवाल है कि इन चु्नावों में बाजी किसके हाथ लगेगी?
ALSO READ: Ram Mandir Trust : दिल्ली चुनाव में रामजी लगाएंगे भाजपा का बेड़ा पार ?
इनके बीच में कांग्रेस भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए मैदान में है। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि इन चुनावों में बाजी किसके हाथ लगेगी? हालांकि ये तीनों दल ही अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। दिल्ली के चुनावों का प्रचार गुरुवार शाम को थम जाएगा। इससे पहले एबीपी न्यूज ने सी वोटर के साथ मिलकर ओपिनियन पोल किया है।
 
26 जनवरी से 4 फरवरी के बीच हुए ये ओपिनियन पोल में दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए कोई 12,000 लोगों की राय जानी गई। इसके मुताबिक दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को नुकसान उठाना पड़ सकता है। चुनाव में बीजेपी को फायदा मिलता दिख रहा है। लेकिन फिर भी आम आदमी पार्टी सरकार बना लेगी।
 
पोल के अनुसार आम आदमी पार्टी को 42-56 और वहीं बीजेपी को 10 से 24 सीटें हासिल हो सकती हैं। कांग्रेस को 4 तक सीटें हासिल हो सकती हैं। बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 67 सीटें मिली थीं और बीजेपी को 3 सीटों पर ही जीत हासिल हो सकी थी। दिल्ली में लगातार 15 साल तक शासन करने वाली कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल पाया था।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

LIVE: सेंसेक्स में 1800 अंकों का उछाल, निफ्टी 551 अंक बढ़ा

मध्यप्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारी बाहर नहीं होंगे, वर्तमान व्यवस्था रहेगी जारी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

हल्द्वानी में तैयार हो रही उत्तराखंड की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, युवाओं को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

तमिलनाडु में 'कार्तिगई दीपम' पर मचा घमासान! पवित्र स्तंभ पर दीप न जलाने से भड़का गुस्सा, BJP का बड़ा आरोप

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

अगला लेख