suvichar
✕

हवा में घुलता जानलेवा प्रदूषण, 5 बड़े शहरों में हर साल हो जाती हैं डेढ़ लाख से अधिक मौतें

Updated: शुक्रवार, 12 नवंबर 2021 (14:42 IST)
नई दिल्ली। साल-दर-साल प्रदूषण बढ़ता ही जा रहा है। हवा में घुलता प्रदूषण जानलेवा हो रहा है। पर्यावरण के लिए काम करने वाली संस्था ग्रीनपीस का ताजा अध्ययन चौंकाने वाला है। ग्रीनपीस ने दक्षिण-पूर्व एशिया की वायु गुणवत्ता के जो आंकड़े जारी किए हैं, उसके अनुसार साल 2020 में खतरनाक पीएम 2.5 (पार्टिकुलेट मैटर) के कारण वायु प्रदूषण से सिर्फ दिल्ली में 54 हजार लोगों की मौत हुई।
 
अगर देश के 5 बड़े शहरों की बात करें तो 1,60,000 मौतों का कारण हवा में घुलते प्रदूषण के कण थे यानी हर 10 लाख पर PM2.5 वायु प्रदूषण के कारण 1,800 मौतें हुईं। प्रदूषित वातावरण में रहने से दिल और फेफड़ों को अधिक नुकसान पहुंचता है। देश की राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब हो गई।
 
विश्व स्वास्थ्य संगठन की मानें तो वायु प्रदूषण से कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इनमें दिल की बीमारियां, स्ट्रोक, फेफड़ों का कैंसर, क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज और तीव्र श्वसन संक्रमण प्रमुख हैं।

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

बुधनी में आदिवासियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में धरने पर शिवराज, अपनी ही सरकार को घेरा

अहमदाबाद में 'वाइब्रेंट नवरात्रि महोत्सव 2026' का भव्य शुभारंभ: CM भूपेंद्र पटेल ने किया उद्घाटन

LIVE: इंडिया गठबंधन का आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, केजरीवाल के खिलाफ FIR

इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट मार्च, CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को मिलने से क्यों किया इनकार?

विपक्ष के मार्च से पहले दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी, इन रास्तों पर जाने से बचें

अगला लेख