गुरुवार, 4 जुलाई 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Daughter Nandana called news of Amartya Sen death a rumor
Written By
Last Modified: कोलकाता , मंगलवार, 10 अक्टूबर 2023 (20:19 IST)

‍जिंदा हैं अमर्त्य सेन, बेटी नंदना ने निधन की खबर को बताया अफवाह

‍जिंदा हैं अमर्त्य सेन, बेटी नंदना ने निधन की खबर को बताया अफवाह - Daughter Nandana called news of Amartya Sen death a rumor
Amartya Sen News: नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन के परिवार ने मंगलवार को उनके निधन की खबरों को फर्जी बताकर खारिज कर दिया। इससे पहले कई लागों ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा था कि सेन का निधन हो गया है।
 
उनकी बेटी नंदना देब सेन ने कहा कि यह फर्जी खबर है। मैंने हाल में कैंब्रिज में हमारे पारिवारिक घर में उनके साथ एक सप्ताह का समय बिताया है। वह पूरी तरह ठीक हैं, हर सप्ताह दो कक्षाएं ले रहे हैं।

कौन हैं अमर्त्य सेन : अमर्त्य सेन सेन का जन्म माणिक (अब बांग्लादेश में) में एक बंगाली कायस्थ परिवार में हुआ था। गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर ने इनका नामकरण अमर्त्य किया था। सेन को 1998 में अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिया गया था, जबकि 1999 में उन्हें भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था। अर्थशास्त्र के क्षेत्र में उन्हें इंग्लैंड में भी कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala


 
ये भी पढ़ें
Share bazaar News: सकारात्मक वैश्विक रुझान से सेंसेक्स 567 अंक चढ़ा, निफ्टी भी उछला