सम्बंधित जानकारी
- जब विधायक को ऊंट लेकर भाग गया, लोगों ने कहा—राजस्थान में किस करवट बैठेगा ऊंट?
- इसराइल मामले में भाजपा का बड़ा वार, आतंकवाद का समर्थन करती है कांग्रेस
- क्या है सायबर कमांडो विंग, क्यों पीएम मोदी की पहल पर हो रहा है देशभर में इसका गठन?
- प्लेटलेट गिरने के बाद शुभमन गिल अस्पताल में भर्ती, पाकिस्तान के खिलाफ खेलना संदिग्ध
- आप विधायक अमानतुल्लाह खान पर ED का शिकंजा, मनी लांड्रिंग मामले में रेड
राहुल गांधी ने खोला राज, बताया- क्यों नहीं की शादी
Rahul Gandhi news in hindi : पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि वह अपने काम और कांग्रेस पार्टी के भीतर इतना व्यस्त हो गए कि शादी के बारे में सोच ही नहीं सके। जयपुर के महारानी कॉलेज की छात्राओं के एक समूह के साथ संवाद के दौरान एक सवाल के जवाब में उन्होंने यह बात कही।
राहुल गांधी पिछले दिनों जयपुर के इस कॉलेज में पहुंचे थे और वहां छात्राओं के साथ संवाद किया था। उन्होंने एक छात्रा के साथ स्कूटी की सवारी भी की थी। कांग्रेस नेता ने इसका वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर साझा किया।
इस संवाद के दौरान एक छात्रा ने सवाल किया, 'सर, आप इतने स्मार्ट हैं, इतने अच्छे दिखते हैं, फिर अब तक शादी के बारे में क्यों नहीं सोचा?' इस पर कांग्रेस नेता ने कहा कि मैं अपने काम में, कांग्रेस पार्टी में बिल्कुल उलझ गया हूं।
एक छात्रा ने राहुल गांधी से उनके चेहरे की चमक का राज पूछना चाहा तो कांग्रेस नेता ने कहा कि वह अपने चेहरे को धोने के लिए साबुन और क्रीम का इस्तेमाल नहीं करते, बल्कि सिर्फ पानी से चेहरा साफ करते हैं।
जाति जनगणना को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि वह पूरी तरह जाति जनगणना के पक्ष में हैं क्योंकि यह जाति जनगणना एक एक्स-रे की तरह है जिससे अन्य पिछड़े वर्गों (ओबीसी), दलितों और आदिवासी समुदायों की वास्तविक स्थिति के बारे में पता चल सकेगा।
राहुल ने कहा कि सच यह है कि ओबीसी, दलित, आदिवासी सत्ता के ढांचे में शामिल नहीं हैं। किसी को नहीं पता कि ओबीसी, दलित, आदिवासी और सामान्य वर्ग के लोग कितने हैं। आपको चोट लगती है तो सबसे पहले आप एक्स-रे कराते हैं...जाति जनगणना भी एक्स-रे है।
Edited by : Nrapendra Gupta
