जब विधायक को ऊंट लेकर भाग गया, लोगों ने कहा—राजस्थान में किस करवट बैठेगा ऊंट?
राजस्थान में एक अनूठी घटना हुई। बायतु विधायक हरीश चौधरी को एक ऊंट लेकर भाग गया। देर तक लोग विधायक और ऊंट के पीछे भागते रहे। ऊंट और विधायक आगे-आगे और लोग पीछे-पीछे। हालांकि बाद में ऊंट एक जगह जाकर रूक गया और विधायक महोदय ऊंट से उतर गए। अब ये वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
इस घटना को लेकर लोग अब तरह तरह के मजेदार कमेंट कर रहे हैं। यह वीडियो पत्रकार अरविंद चोटिया ने शेयर किया है।
ऊंट से क्या बातें हुईं : कुछ सोशल मीडिया यूजर्स तो यह भी कह रहे हैं कि हरीश जी को बताना चाहिए की जितनी देर ऊंट भागता रहा, उतनी देर उससे क्या-क्या बातें हुई? उससे क्या-क्या मिन्नतें की? क्या-क्या वादे किए और क्या-क्या प्रलोभन दिए? ऊंट अपनी कौनसी मांग मनवाना चाहता था?
ऊंट भागा कि नहीं : हालांकि कुछ यूजर्स ने विधायक को लेकर ऊंट के भागने की घटना को गलत बताया है और एक दूसरा वीडियो पोस्ट कर कहा है कि यह पूरा वीडियो है इसलिए झूठ और अफवाह न फैलाए।
दरअसल, यह कहा जा रहा है कि ऊंट भाग नहीं है ऊंट सड़क पर नहीं बैठा था तो 20 कदम आगे खेत में जाकर बैठा था इस वीडियो को दो साइड से बनाया हुआ है पीछे से ऐसा लगता है कि ऊंट बहुत खेत में चला गया है आगे से वीडियो बना हुआ है उसमें जस्ट ऊंट बैठा है उसके पीछे सड़क है
Edited By Navin Rangiyal
सोशल मीडिया में कहा जा रहा है कि आखिर विधायक हरीश चौधरी को ऊंट लेकर भागा ही क्यों था। हालांकि बाद में ऊंट को अकल आ गई और चौधरी साहब को छोड़ भी दिया, लेकिन सवाल तो ये है कि ऊंट उनको लेकर भागा ही क्यों?राजस्थान में एक अनूठी घटना हुई। बायतु विधायक हरीश चौधरी को ऊंट लेकर भाग गया। हालांकि बाद में ऊंट में अकल आ गई और चौधरी साहब को छोड़ भी दिया लेकिन सवाल ये है कि ऊंट उनको लेकर भागा क्यों?
— Arvind Chotia (@arvindchotia) October 9, 2023
हरीश जी को बताना चाहिए की जितनी देर ऊंट भागता रहा, उतनी देर उससे क्या-क्या बातें हुई? उससे… pic.twitter.com/4laAcub14n
ऊंट से क्या बातें हुईं : कुछ सोशल मीडिया यूजर्स तो यह भी कह रहे हैं कि हरीश जी को बताना चाहिए की जितनी देर ऊंट भागता रहा, उतनी देर उससे क्या-क्या बातें हुई? उससे क्या-क्या मिन्नतें की? क्या-क्या वादे किए और क्या-क्या प्रलोभन दिए? ऊंट अपनी कौनसी मांग मनवाना चाहता था?
कुछ यूजर्स ने कहा—सनद रहे कि यह घटना आचार संहिता लगने से पहले घटित हुई है। एक यूजर ने कहा— और हां, ऊंट ने यह बताया या नहीं कि वह किस करवट बैठने वाला है?आपसे यह उम्मीद नहीं थी पूरा वीडियो यह रहा आप ऐसे ना करो वरिष्ट पत्रकार हो सम्मान करते है आपका तथ्य को बिना जांचे कैसे प्रदर्शित कर सकते हो pic.twitter.com/fKnZINXgE9
— Deependra Sau (@SauDeependra) October 9, 2023