Hanuman Chalisa

साक्ष्य जुटाने स्वयंभू बाबा के छतरपुर आश्रम पहुंची पुलिस

Updated: शुक्रवार, 15 जून 2018 (23:17 IST)
नई दिल्ली। अपराधा शाखा की एक टीम शुक्रवार को बलात्कार के आरोपी स्वयंभू बाबा दाती महाराज के छतरपुर आश्रम पहुंची। पुलिस ने यह जानकारी दी। अपराध शाखा ने इस हफ्ते की शुरुआत में मामले की जांच जिला पुलिस से अपने हाथ में ली थी।
 
 
दाती महाराज पर 25 वर्षीय एक युवती ने बलात्कार का आरोप लगाया है। युवती ने रविवार को फतेहपुर बेरी पुलिस थाने में बाबा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद मामले को अपराध शाखा को हस्तांतरित किया गया।
पुलिस ने कहा कि वे सुराग जुटाने के लिए छतरपुर के असोला स्थित आश्रम गए थे। पुलिस ने 13 जून को युवती से पूछताछ की थी और मजिस्ट्रेट के समक्ष उसका बयान दर्ज कराया था। साथ ही उन्होंने दाती महाराज के खिलाफ एक लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया ताकि वे देश छोड़कर न जा सके।
 
महिला ने बताया कि वह 1 दशक तक दाती महाराज की शिष्य रही लेकिन बाबा और उसके 2 चेलों द्वारा बलात्कार किए जाने के बाद वह अपने घर राजस्थान लौट आई थी। वह करीब 2 साल पहले आश्रम से भाग गई थी और लंबे समय से अवसाद में थी। अवसाद से उबरकर उसने अपने माता-पिता को पूरी बात बताई जिन्होंने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। (भाषा)

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

IMD Rain Alert : गुजरात और महाराष्ट्र में रेड अलर्ट, 23 जुलाई को भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, किन राज्यों के लिए IMD ने जारी की चेतावनी

CJI बोले- वीडियो देखने का वक्त नहीं, हमारा समय बर्बाद न करें, CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इंकार

CM योगी के नेतृत्व में गोरखपुर की बदली तस्वीर, फोरलेन सड़कें, फ्लाईओवर और रेल ओवरब्रिज से आसान हुआ सफर

योगी सरकार की योजना से बदली किस्मत, डेयरी से सालाना हो रही 20 लाख की कमाई

रेलवे पर भड़कीं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, पत्र लिखा और कहा- इंदौर को अनाथ समझ लिया क्‍या?

अगला लेख