Hanuman Chalisa

दार्जीलिंग में प्रदर्शन जारी, रहा बंद

शनिवार, 24 जून 2017 (17:52 IST)
दार्जीलिंग। जीजेएम प्रमुख बिमल गुरूंग के विरोध प्रदर्शन तेज करने की धमकी के बीच पृथक गोरखालैंड की मांग के लिए दार्जीलिंग बंद 13वें दिन भी जारी है और यहां प्रदर्शनकारियों ने कई स्थानों पर रैलियां निकालीं। इंटरनेट सेवा लगातार सातवें दिन भी बंद हैं और कुछ खास इलाकों में स्थानीय केबिल सेवा बंद चल रही है। प्रदर्शनों की अगुआई कर रहे जीजेएम से जुड़े गोरखा क्षेत्रीय प्रशासन (जीटीए)  के निर्वाचित सदस्यों ने कल इस्तीफा दे दिया था।
 
गुरूंग कल पाटलेबास में जनता के सामने आए उन्होंने मीडिया से बातचीत की और गोरखालैंड के अपने एकसूत्रीय एजेंडे के लिए 'अंत तक लड़ने' की चेतावनी दी। जीजेएम की ओर से कल 12 घंटे की छूट मिलने के बाद अनेक बोर्डिंग स्कूलों में फंसे छात्रों को निकाला गया।
 
गुरूंग और उनकी पत्नी आशा के खिलाफ हत्या, आगजनी, पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट और हिंसा भड़काने के  का मामला दर्ज किया गया है। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने निर्देश दिए हैं कि अनिश्चितकालीन बंद को चुनौती देने वाली याचिका के मद्देनजर गुरूंग को हर संभव तरीके से नोटिस भेजा जाए। उधर गुरूंग ने कहा कि केन्द्र सरकार के साथ बातचीत चल रही है उन्हें सकारात्मक परिणाम की उम्मीद है।  (भाषा)

Show comments

योगी सरकार ने जनसहभागिता से रचा नया इतिहास, 1 दिन में रोपे 35.27 करोड़ से अधिक पौधे

TMC पर लड़ाई हुई तेज, ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा दावा, बोले- हम हैं असली टीएमसी, कोर्ट का दिखाया आदेश

मानसून सत्र से पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, इन विधेयकों पर रहेगी नजर, विपक्ष भी कर रहा घेरने की तैयारी

चीन के मिसाइल परीक्षण से किन देशों की चिंता सबसे ज्यादा बढ़ी

चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही, सड़कों पर तैरने लगे सैकड़ों सांप, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

सभी देखें

योगी सरकार ने जनसहभागिता से रचा नया इतिहास, 1 दिन में रोपे 35.27 करोड़ से अधिक पौधे

TMC पर लड़ाई हुई तेज, ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा दावा, बोले- हम हैं असली टीएमसी, कोर्ट का दिखाया आदेश

CM योगी बोले- यूपी की जनशक्ति का जीवंत संकल्प बन गया 'माता भूमि: पुत्रोऽहं पृथिव्या:' का सनातन मंत्र

यूपी में गन्ना समितियों के विद्यालयों के शिक्षक प्रशिक्षण लेकर छात्रों का करेंगे कौशल विकास

कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का निधन, भारत ने रखा 1 दिन का राष्‍ट्रीय शोक, PM मोदी ने जताया दुख

अगला लेख