बंगाल की खाड़ी से आ रहा है चक्रवाती तूफान 'HAMOON', इन राज्यों के लिए IMD ने जारी की चेतावनी
Cyclonic Hamun: आईएमडी (IMD) से मिली जानकारी के अनुसार भारत से सटे अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में एक साथ दो खतरनाक चक्रवात (cyclone) बन रहे हैं। अरब सागर में उठा चक्रवात 'तेज' बेहद भीषण चक्रवाती तूफान में बदल चुका है वहीं बंगाल की खाड़ी में चक्रवात 'हामून' बन रहा है। लेकिन ये अभी ये शुरुआती दौर में है।
हालांकि साल 2018 में भी यही स्थिति उत्पन्न हो गई थी, जब भारत के पूर्व और पश्चिम दोनों तरफ चक्रवात साथ में बने थे। आईएमडी के मुताबिक चक्रवात हामून भी एक्टिव हो गया है। सोमवार तक पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर दबाव और अधिक तीव्र होकर गहरे दबाव में बदल सकता है।
इसके बाद अगले 3 दिन में बांग्लादेश और पास के पश्चिम बंगाल तटों तथा उत्तर-पूर्वोत्तर की तरफ बढ़ने का अनुमान है। स्काईमेट की रिपोर्ट के मुताबिक हामून ने 24 अक्टूबर तक चक्रवाती तूफान में बदलने के प्रमुख संकेत दिखाए हैं। आईएमडी ने अपने बुलेटिन में बताया है कि अगले 12 घंटों में इसके चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है। इसके उत्तर-उत्तरपूर्व की ओर बढ़ने और गहरे दबाव के रूप में 25 अक्टूबर की शाम के आसपास खेपुपारा और चटगांव के बीच बांग्लादेश तट को पार करने की बहुत संभावना है।
आईएमडी के अनुसार क्योंझर, मयूरभंज और ढेंकनाल के अलावा उत्तरी और दक्षिणी तटीय जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होगी। मत्स्य पालन एवं पशु संसाधन विकास विभाग ने मछुआरों को गहरे समुद्र में न जाने की सलाह दी है। मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए, दुर्गा पूजा आयोजक उत्सव के दौरान संभावित बारिश और हवा की तैयारी कर रहे हैं।
ओडिशा के लिए चेतावनी जारी : ओडिशा सरकार ने सभी जिला कलेक्टरों को किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहने के निर्देश जारी किए हैं और प्रशासन से भारी बारिश की स्थिति में निचले इलाकों से लोगों को निकालने के लिए कहा है। मत्स्य पालन एवं पशु संसाधन विकास विभाग ने मछुआरों को गहरे समुद्र में न जाने की सलाह दी है। राज्य के तटीय जिलों में अगले 2 दिनों तक बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय और पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
VSCS over WC Arabian Seaat 0830 hrs of 23 Oct about 230 km N-NW of Socotra (Yemen), 280 km S-SW of Salalah (Oman) and 200 km S-SE of Al Ghaidah (Yemen). Likely to to move NW and cross Yemen coast close to Al- Ghaidah around early hours of 24 Oct as VSCS.
— India Meteorological Department (@Indiametdept) October 23, 2023
ओडिशा के लिए चेतावनी जारी : ओडिशा सरकार ने सभी जिला कलेक्टरों को किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहने के निर्देश जारी किए हैं और प्रशासन से भारी बारिश की स्थिति में निचले इलाकों से लोगों को निकालने के लिए कहा है। मत्स्य पालन एवं पशु संसाधन विकास विभाग ने मछुआरों को गहरे समुद्र में न जाने की सलाह दी है। राज्य के तटीय जिलों में अगले 2 दिनों तक बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय और पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
Edited by: Ravindra Gupta