सम्बंधित जानकारी
- पहाड़ों पर बर्फबारी से उत्तर भारत में गिरा तापमान, तमिलनाडु में चक्रवात की चेतावनी
- Weather Updates: पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी, तमिलनाडु पर चक्रवात का खतरा, जानिए कहां कैसा है मौसम?
- Health Alert : कहीं सेहत के लिए हानिकारक तो नहीं है सहजन की फली?
- Health Alert : जानिए ये 10 कार्ब्स जो सेहत को नुकसान नहीं, फायदा पहुंचाते हैं
- बंगाल की खाड़ी में बना गहरे दबाव का क्षेत्र, जानिए देश में कहां कैसा है मौसम?
कहर बरपाएगा चक्रवाती तूफान फेंगल, मछुआरों को चेतावनी, भारी बारिश का अलर्ट
Weather Updates : दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव शुक्रवार दोपहर को चक्रवाती तूफान 'फेंगल' में बदल गया। इस दौरान हवा की गति 90 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है। तूफानी गतिविधि के चलते समुद्री इलाकों में उथल-पुथल बढ़ गई है। मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी जारी की है। भारी बारिश की आशंका जताई है।
खबरों के अनुसार, 'फेंगल' नामक चक्रवाती तूफान के 30 नवंबर की दोपहर को पुडुचेरी के निकट पहुंचने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 90 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है। तूफानी गतिविधि के चलते समुद्री इलाकों में उथल-पुथल बढ़ गई है। तूफानी गतिविधि को देखते हुए मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी जारी की गई है।
चक्रवाती तूफान के कारण शनिवार को चेन्नई, तिरुवल्लूर, चेंगलपेट, कांचीपुरम, विल्लुपुरम, कल्लाकुरिची, कुड्डालोर जिलों और पुडुचेरी में एक या दो स्थानों पर भयंकर बारिश होने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने इन सभी जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।
तूफानी गतिविधि के चलते एक दिसंबर को आंतरिक जिलों में बारिश हो सकती है। नीलगिरि, कोयंबटूर, तिरुपुर, डिंडीगुल और इरोड जिलों में बहुत भारी बारिश की गतिविधि के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कृष्णगिरि, धर्मपुरी, सलेम, नमक्कल, करूर, थेनी और मदुरै जिलों में भारी बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 30 नवंबर की सुबह पुडुचेरी के करीब कराईकल और महाबलीपुरम के बीच उत्तर तमिलनाडु-पुडुचेरी के तटों को पार करने का अनुमान है।
मौसम विभाग के द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, तमिलनाडु, पुडुचेरी, दक्षिणी आंध्र प्रदेश, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और केरल में तूफान का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने कहा है कि सड़कों पर बाढ़, निचले इलाकों में जलभराव और शहरी इलाकों में अंडरपास में पानी भरने से ये बंद हो सकते हैं।
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
