शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Crude oil price near $119
Written By
Last Updated : बुधवार, 29 जून 2022 (09:28 IST)

Petrol Diesel Prices : क्रूड ऑइल का भाव 119 डॉलर के करीब, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं दाम

Petrol Diesel Prices : क्रूड ऑइल का भाव 119 डॉलर के करीब, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं दाम - Crude oil price near $119
नई दिल्‍ली। कच्‍चे तेल की कीमतों में वैश्विक बाजार में एक बार उछाल आना शुरू हो गया है। ब्रेंट क्रूड का भाव 119 डॉलर के आसपास पहुंच रहा है जबकि ओपेक अपना उत्‍पादन बढ़ाने में आनाकानी कर रहे हैं। इस बीच सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार सुबह पेट्रोल-डीजल के खुदरा भाव भी जारी कर दिए।
 
कंपनियों ने आज बुधवार को भी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है जबकि वैश्विक बाजार में ब्रेंट क्रूड का भाव 118.6 डॉलर प्रति बैरल और डब्‍ल्‍यूटीआई का भाव 112.5 डॉलर पहुंच गया है। पेट्रोलियम कंपनियों का कहना है कि महंगे कच्‍चे तेल का दबाव लगातार बढ़ रहा है। दूसरी ओर तेल उत्‍पादक देशों के संगठन ओपेक की इस सप्‍ताह होने वाली बैठक में उत्‍पादन और बढ़ाने पर चर्चा होगी। हालांकि कुछ सदस्‍यों ने अपनी आपूर्ति बढ़ाने में असमर्थता जताई है। इसका मतलब हुआ कि फिलहाल महंगे क्रूड की आवक बनी रहेगी।
 
देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 109.27 और डीजल 95.84, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, नोएडा में पेट्रोल 96.79 और डीजल 89.96, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76,  पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04 और पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 प्रति लीटर के भाव रहे हैं।
 
रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
ये भी पढ़ें
संकट में उद्धव सरकार, राज्यपाल ने दिए फ्लोर टेस्ट के आदेश