Daily Horoscope
✕

दुनिया को Corona ने डराया, भारत को प्रवासियों के पलायन ने दुखी किया

Updated: गुरुवार, 4 फ़रवरी 2021 (18:28 IST)
इसमें कोई संदेह नहीं कि कोरोनावायरस (Coronavirus) के कहर ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया। वेबदुनिया के पाठकों की भी मानें तो निश्चित ही कोरोना से फैला संक्रमण दुनिया की सबसे बड़ी घटना थी, लेकिन भारत के संदर्भ में उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर के लिए हुए भूमिपूजन को ही सबसे बड़ी घटना माना। आपको बता दें कि 5 अगस्त 2020 को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन हुआ था।
ALSO READ: हारकर भी जीत गए डोनाल्ड ट्रंप, PM नरेन्द्र मोदी का कोई जोड़ नहीं
यदि दुनिया की बात करें तो वेबदुनिया सर्वेक्षण 2020 में 86 फीसदी से ज्यादा यूजर्स ने एकमत से माना कि कोरोनावायरस का कहर दुनिया की सबसे बड़ी घटना थी। वहीं, 4 प्रतिशत से ज्यादा लोगों ने अमेरिकी चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की पराजय और जो बाइडेन की जीत को दूसरी बड़ी घटना माना। कोरोना वैक्सीन की खोज को 3 फीसदी से ज्यादा लोगों ने विश्व की तीसरी बड़ी घटना माना।

इसके साथ ही चीन की हरकतों को भी लोगों ने नजरअंदाज नहीं किया। चीन के अपने पड़ोसियों के साथ तनाव और हांगकांग में उसके खिलाफ हुए प्रदर्शन को यूजर्स ने दुनिया की चौथी बड़ी घटना माना। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका के जंगलों में लगी आग, लेबनान की राजधानी बेरूत में हुए धमाके में सैकड़ों लोगों की मौत, महान फुटबॉलर मैराडोना का निधन आदि घटनाओं को खास महत्व नहीं दिया। इसराइल-अरब समझौते को जरूर दुनिया की पांचवीं बड़ी घटना माना गया।
ALSO READ: अमित शाह से आगे निकले उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ
लॉकडाउन में हुआ पलायन दूसरी बड़ी घटना : भले यूजर्स ने अयोध्या में राम मंदिर भूमिपूजन को सबसे बड़ी घटना माना, लेकिन इसके बाद उन्होंने माना कि कोरोना लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों का हुआ पलायन दूसरी बड़ी घटना थी। हालांकि पहले और दूसरे क्रम की घटनाओं में बहुत ही मामूली अंतर था।
 
राम मंदिर भूमिपूजन को 25.18 प्रतिशत वोट मिले, वहीं मजदूरों के पलायन की घटना को 25.03 फीसदी वोट मिले। करीब 23 फीसदी लोगों ने माना कि गलवान में भारत-चीन सैनिकों के बीच झड़प में 20 सैनिकों की शहादत भारत की तीसरी बड़ी घटना थी।
किसान आंदोलन को लोगों ने चौथे नंबर की घटना माना, वहीं 3.7 प्रतिशत लोगों ने माना कि फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह की मौत पांचवीं बड़ी घटना थी। राफेल विमानों का भारतीय सेना में शामिल होने को लोगों ने छठी बड़ी घटना माना। 

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

श्रीराम केवल आराध्य नहीं, जीवन जीने की मर्यादा हैं

Electric Scooter : पुरानी इलेक्ट्रिक स्कूटर या कार खरीदने से पहले जरूर जांचें ये 6 चीजें, वरना लग सकता है बड़ा झटका

अगला लेख