शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Congress uproar during Rahul Gandhi's appearance in ED office
Written By
Last Updated : सोमवार, 13 जून 2022 (16:17 IST)

LIVE : लंच के बाद राहुल गांधी से ED की पूछताछ जारी, पहले राउंड में हुई 3 घंटे तक पूछताछ

Rahul Gandhi
नई दिल्‍ली। राहुल गांधी सोमवार को पेशी के लिए ईडी दफ्तर पहुंचे। पेशी से पहले राहुल गांधी के निवास और ईडी दफ्तर में जबरदस्त सुरक्षा व्यवस्था की गई। इस बीच कांग्रेस ने जमकर हंगामा और नारेबाजी की। ईडी कार्यालय पहुंचने के दौरान प्रियंका गांधी भी राहुल के साथ थीं। प्रदर्शन में राजस्थान के सीएम अशोक गेहलोत और दिग्विजय सिंह भी शामिल हुए। पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। कांग्रेस के जबरदस्‍त हंगामे और पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच ईडी दफ्तर पहुंचे राहुल गांधी। जानिए पल-पल का अपडेट...

-लंच के बाद राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) दूसरे राउंड की पूछताछ जारी। नेशनल हेराल्ड केस में हो रही है पूछताछ। पहले राउंड में तीन घंटे तक राहुल से नेशनल हेराल्ड और यंग इंडिया को लेकर किए गए सवाल।

- ईडी ने करीब ढाई घंटे की पूछताछ के बाद राहुल गांधी को दोपहर 2 बजकर करीब 10 मिनट पर दोपहर के भोजन के लिए ईडी मुख्यालय से बाहर जाने की इजाजत दी थी। भोजन के बाद पुन: पूछताछ में शामिल हो सकते हैं।

- कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, वरिष्ठ नेता हरीश रावत, जयराम रमेश और कई अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने ‘24 अकबर रोड’ (कांग्रेस मुख्यालय) जाने वाले कई रास्तों पर अवरोधक लगा दिए थे।

- महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा कि राहुल हों या सोनिया गांधी, नेहरू-गांधी परिवार ने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आज़ादी के बाद राष्ट्र निर्माण तक देश के लिए सिर्फ योगदान ही दिया है। पार्टी के कुछ नेताओं ने कहा कि इस तरह का प्रदर्शन 2024 के लोकसभा चुनाव तक जारी रहेगा।

- भाजपा नीत केंद्र सरकार पर विपक्षी नेताओं के खिलाफ सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए धरना देने और मार्च निकालने की कोशिश कर रहे जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रमुख जीए मीर समेत पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को यहां हिरासत में ले लिया।

- मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला सुरजेवाला ने कहा, मोदी जी जान लें, सत्याग्रह को कोई नहीं रोक सकता। हम झुकने वाले नहीं हैं, हम डरने वाले नहीं हैं। यह सत्य के लिए लड़ाई है। यह लड़ाई जारी रहेगी। कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के खिलाफ लगे आरोपों को निराधार करार देते हुए उन्‍होंने कहा, कांग्रेस एक राजनीतिक दल है और एक राजनीतिक दल किसी कंपनी में हिस्सेदारी नहीं खरीद सकता।

- कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने करीब 3 घंटे पूछताछ की।
- पूछताछ के बाद राहुल गांधी ईडी कार्यालय से बाहर निकले। 
- पुलिस ने विरोध मार्च निकालने वाले 250 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।
- केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, कांग्रेस नेताओं ने सिर्फ एक परिवार और उसकी 2000 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति को बचाने के लिए विरोध प्रदर्शन किया। 
- प्रियंका गांधी मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए पार्टी नेताओं से मिलीं।

- राहुल गांधी से ईडी के दफ्तर में 2 घंटे से ज्यादा समय से पूछताछ जारी। 
- अशोक गेहलोत और रणदीप सुरजेवाला को भी पुलिस ने लिया हिरासत में। 
- प्रियंका गांधी भी पहुंचीं तुगलक रोड थाना।

- राहुल गांधी की पेशी के बाद स्मृति ईरानी का गांधी परिवार पर हमला, कहा, बताएं कहां-कहां अकाउंट हैं।
- उन्होंने कहा कि गांधी खानदान लोकतंत्र को बचाने का नहीं, अपने खानदान की संपत्ति बचाने का प्रयास कर रही है। लेकिन गांधी खानदान का भ्रष्टाचार सबके सामने आ गया है।
- उन्होंने कहा, आपको बता दूं कि राहुल गांधी अभी जमानत पर हैं। वे बताए कि किस-किस बैंक में उनके अकाउंट हैं।

- भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा का कांग्रेस पर तंज, कहा- भ्रष्टाचार भी सत्याग्रह कर रहा।
- पात्रा ने कहा, दुनिया देख रही है कि कैसे ‘भ्रष्टाचार’ भी ‘सत्याग्रह’ कर रहा है। महात्मा गांधी ने दुनिया को सच्चाई के लिए लड़ना सिखाया, जबकि कांग्रेस भ्रष्टाचार का जश्न मनाने में लगी है।
- पात्रा ने कहा, गांधी परिवार जमानत पर बाहर है, यह राजनीतिक मामला नहीं है।

- रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि सरकार ने नई दिल्ली को छावनी में बदल दिया। उन्होंने कहा कि हम गांधीवादी हैं, शांति से जाएंगे।
- इंडिया गेट की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को जबरर्दस्त परेशानी हुई। कई लोग परेशान हो गए।   
- राहुल गांधी की मनीलॉड्रिंग मामले में चल रही है जांच, उनसे ईडी कई सवाल करेगी।
- दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।
- कार्यकर्ता राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा पूछताछ के लिए बुलाए जाने का विरोध कर रहे हैं।

- कांग्रेस के भारी हंगामे के बीच ईडी के दफ्तर पहुंचे राहुल गांधी, साथ में थीं प्रियंका गांधी
- कांग्रेस के प्रर्दशन में शामिल हुए राजस्थान के सीएम अशोक गेहलोत और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह
- प्रदर्शन के दौरान सड़क पर बैठ गए सीएम अशोक गेहलोत और दिग्विजय सिंह
- बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए और नारेबाजी करते हुए ईडी कार्यालय की तरफ पहुंचे
- इस दौरान कार्यकर्ता और पुलिस के बीच जमकर गहमागहमी हुई।
- पुलिस को व्यवस्था करने में भारी मश्क्कत करना पड़ी।
- पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

ये भी पढ़ें
RBSE 10th Result 2022: राजस्थान 10वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित, ऐसे देखें अपना रिजल्ट