• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. congress tributes India Gandhi on her death anniversary
Written By
Last Updated : बुधवार, 12 जनवरी 2022 (14:33 IST)

इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि, कांग्रेस ने इस तरह किया भारत की लौह महिला को याद

India Gandhi
नई दिल्ली। कांग्रेस ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पार्टी नेता राहुल गांधी ने उन्हें नारी शक्ति का बेहतरीन उदाहरण बताया। राहुल गांधी ने यहां इंदिरा गांधी की समाधि ‘शक्ति स्थल’ पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।
 
उल्लेखनीय है कि आज ही के दिन 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके दो अंगरक्षकों ने हत्या कर दी थी।
 
राहुल गांधी ने कहा कि मेरी दादी अंतिम घड़ी तक निडरता से देश सेवा में लगी रहीं। उनका जीवन हमारे लिए प्रेरणा स्रोत है। नारी शक्ति की बेहतरीन उदाहरण श्रीमती इंदिरा गांधी जी के बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि।
 
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत ने कू पर पोस्ट कर कहा कि सक्षम और सशक्त भारत की निर्माता.... देश की प्रथम एवं एकमात्र महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इन्दिरा गांधी जी अद्भुत प्रबंधन क्षमता की धनी थीं, उनके कार्यकाल में भारत ने विकास के नव आयाम स्थापित किए तथा विश्व पटल पर भारत की छवि को नई पहचान मिली। आज उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें शत शत-नमन।
कांग्रेस ने भी पूर्व प्रधानमंत्री के देश को दिए योगदान की सराहना की। पार्टी ने कहा कि इंदिरा ने ताकत का प्रतिनिधित्व किया। वह बलिदान का प्रतीक हैं। उन्होंने सेवा का प्रतिनिधित्व किया। भारत की लौह महिला, हमारी पहली महिला प्रधानमंत्री, सच्ची भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर शत शत नमन।