dharma sangrah
✕

धीरज साहू मामले से कांग्रेस ने झाड़ा पल्‍ला, कहा- जब्त नकदी से हमारा कोई संबंध नहीं

Updated: सोमवार, 11 दिसंबर 2023 (20:55 IST)
Congress's statement regarding Dheeraj Prasad Sahu case : कांग्रेस ने सोमवार को फिर कहा कि उसके राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू से संबंधित परिसरों से बड़े पैमाने पर नकदी की जब्ती से उसका कोई लेना-देना नहीं है तथा इस विषय पर खुद साहू जवाब देंगे। इससे पहले कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भी यही कहा था।
साहू के परिवार के स्वामित्व वाली बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ आयकर अधिकारियों द्वारा तलाशी लिए जाने के दौरान 351 करोड़ रुपए जब्त किए गए हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने कहा, मैंने अपने जीवन में 350 करोड़ रुपए नहीं देखे। अगर आप पूछेंगे कि 350 करोड़ में कितने शून्य होते हैं तो मुझे गिनना पड़ेगा।
 
उन्होंने कहा, कांग्रेस ने स्पष्ट कर दिया है कि उसका इस जब्ती से कोई लेना-देना नहीं है। इस बारे में सिर्फ साहू को स्पष्टीकरण देना है। चिदंबरम ने कहा कि किसी व्यक्ति विशेष के कारोबार से पार्टी का संबंध नहीं होता है। इससे पहले, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा था कि साहू के परिसरों से नकदी की जब्ती से पार्टी का कुछ लेना-देना नहीं है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख