sundarkand
✕

आरक्षण की सीमा 50 प्रतिशत से अधिक करने को लेकर कांग्रेस ने भाजपा से पूछा सवाल

Updated: शनिवार, 5 अक्टूबर 2024 (15:28 IST)
Congress's question to BJP regarding reservation: कांग्रेस (Congress) ने आरक्षण (reservation) के मुद्दे को लेकर नई दिल्ली में शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बताना चाहिए कि आरक्षण की 50 प्रतिशत सीमा को बढ़ाने पर उच्चतम न्यायालय द्वारा लगाई गई रोक के विषय पर भारतीय जनता पार्टी (BJP)का क्या रुख है?
 
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह दावा भी किया कि प्रधानमंत्री इस मामले पर रहस्यमयी चुप्पी साधे हुए हैं। रमेश ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महाराष्ट्र दौरे का हवाला देते हुए 'एक्स' पर पोस्ट किया कि जाति जनगणना और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं ओबीसी के लिए आरक्षण की सीमा 50 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ाने पर उच्चतम न्यायालय द्वारा लगाई गई रोक के मुद्दे पर भाजपा का क्या रुख है?ALSO READ: महिला कांग्रेस का 20 दिन में 2 लाख सदस्य बनाने का दावा
 
उन्होंने दावा किया कि जब राहुल गांधी जाति जनगणना और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए निर्धारित 50 फीसदी आरक्षण की सीमा को बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे को जोरदार ढंग से उठा रहे हैं तब प्रधानमंत्री इस मामले पर रहस्यमयी चुप्पी साधे रहते हैं।
 
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में बंजारा समुदाय जाति जनगणना की मांग करता रहा है, क्योंकि यह लंबे समय से चली आ रही आरक्षण का दायरा बढ़ाने की मांगों को आगे बढ़ाने का एकमात्र तरीका है। रमेश ने सवाल किया कि प्रधानमंत्री इतने खामोश क्यों हैं? उन्हें किस बात का डर है?ALSO READ: अमित शाह बोले, युवाओं को ड्रग्स की अंधेरी दुनिया में धकेलना चाहती है कांग्रेस
 
कांग्रेस नेता ने कहा कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 15 (5) में सहायता प्राप्त या गैर सहायता प्राप्त सभी सार्वजनिक और निजी शैक्षणिक संस्थानों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण का प्रावधान है। उच्चतम न्यायालय ने 29 जनवरी 2014 को इस संशोधन की संवैधानिकता को बरकरार रखा था। प्रधानमंत्री इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर 10 साल तक क्यों सोते रहे और इस प्रावधान को कानूनी रूप से लागू करने के लिए कोई विधेयक क्यों नहीं लाए?ALSO READ: युवा कांग्रेस ने भाजपा के आरोपों पर दिया स्पष्टीकरण, तस्कर तुषार गोयल को 2022 में ही निष्कासित कर दिया था
 
रमेश ने यह सवाल भी किया कि महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति को चुनाव से इतना डर क्यों लग रहा है? उन्होंने किसानों की खुदकुशी के मुद्दे का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को बताना चाहिए कि किसानों की आत्महत्या रोकने के लिए भाजपा क्या कर रही है? महाराष्ट्र में इस साल नवंबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख