Hanuman Chalisa
✕

सर्जिकल स्ट्राइक पर कांग्रेस का बड़ा बयान, सेना पर राजनीति न करें भाजपा

Updated: गुरुवार, 28 जून 2018 (12:41 IST)
नई दिल्ली। सर्जिकल स्ट्राइक के 21 माह बाद आखिरकार सेना के इस साहसी कारनामे का वीडियो आखिर सामने आ ही गया। हालांकि वीडियो सामने आते ही इस पर बवाल मच गया। कांग्रेस ने भाजपा पर सेना की सर्जिकल स्ट्राइक का राजनीतिक फायदा उठाने का आरोप लगाया है।
 
ALSO READ: 21 माह बाद सामने आया सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो, पीओके में घुसकर सेना ने आतंकियों को सिखाया था सबक

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सूरजेवाला ने गुरुवार को कहा कि मोदी सरकार 'जय जवान जय किसान' के नारे का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है और सर्जिकल स्ट्राइक की वीर गाथा के सहारे वोट पाने की कोशिश कर रही है।
 
उन्होंने कहा सेना की इस कार्रवाई का चुनावी फायदा लेने की घोषणा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पहले ही कर दिया था। भाजपा का यह प्रयास शर्मनाक है और परंपरा को तोड़ने वाला है।
 
उन्होंने कहा कि भाजपा को याद रखना चाहिए कि सैनिकों के बलिदान का राजनीतिक लाभ नहीं लिया जाना चाहिए लेकिन वह लगातार ऐसा करने का प्रयास कर रही है और इस क्रम में उसने उत्तर प्रदेश चुनाव के दौरान प्रेस कान्फ्रेंस, विज्ञापनों, पोस्टरों और होर्डिग्स के जरिये सर्जिकल स्ट्राइक का श्रेय सेना के बजाय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा को दिया।
 
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि मोदी सरकार सैनिकों के बलिदान और सर्जिकल स्ट्राइक का फायदा लेने के लिए हर हथकंडा अपना रही है लेकिन पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को रोकने के लिए उनके पास कोई नीति नहीं है। इसी का परिणाम है कि सितंबर 2016 के सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भारतीय सेना के 146 जवान शहीद हुए हैं और पाकिस्तान ने 1600 से अधिक बार नियंत्रण रेखा का उल्लंघन किया और 79 आतंकवादी हमलों को अंजाम दिया।
 
ALSO READ: कैसे लिया उड़ी का बदला, सर्जिकल स्ट्राइक की पूरी कहानी...
उन्होंने मोदी सरकार पर सेना को लेकर दोहरी नीति अपनाने और खोखली बातें करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार ने लगातार रक्षा बजट को कम किया है और चालू वित्त वर्ष में इसे 1962 के रक्षा बजट से भी कम कर दिया है जिससे सुरक्षा बलों को दुश्मन का मुकाबला करने के लिए अत्याधुनिक हथियार उपलब्ध कराने में दिक्कतें आ रही है और देश की सुरक्षा का बुनियादी ढांचा खतरे में पड़ता दिखाई दे रहा है।

 
 
प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस के शासन में कई बार सर्जिकल स्ट्राइक हुए हैं और पिछले सर्जिकल स्ट्राइक का भी तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी इसका समर्थन करते हुए कहा था कि आतंकवादियों के मंसूबों को विध्वंस करने के लिए उठाए गए कदमों का पार्टी पूरा समर्थन करती है।

Show comments

2026 फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को, अंतरिक्ष के रहस्यमयी न्यूट्रिनो पकड़ने की तकनीक ने खोले ब्रह्मांड के राज

कोई नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी...राहुल गांधी का अब तक का सबसे बड़ा हमला

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

नागिन से खिलवाड़ पड़ा भारी! डसने से दिव्यांग की मौत, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान

सभी देखें

LIVE: मैं चाहता हूं मुझ पर 100 FIR हो, मेरे लिए हर FIR मेडल है : राहुल गांधी

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन, मशाल लेकर कहा- गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

तेलंगाना के मुशीराबाद में मुस्लिम मतदाताओं के नाम हटाने की साजिश! BJP नेता पर FIR दर्ज

अगला लेख