बुधवार, 16 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Congress Bharat Jodo Yatra Rahul Gandhi
Written By
Last Modified: बुधवार, 7 सितम्बर 2022 (18:15 IST)

BharatJodo : क्या कांग्रेस के लिए संजीवनी का काम करेगी भारत जोड़ो यात्रा? सोनिया गांधी का बड़ा बयान

Rahul Gandhi
नई दिल्ली/ कन्याकुमारी। कांग्रेस की कन्याकुमारी से कश्मीर तक 'भारत जोड़ो यात्रा' की शुरुआत हो चुकी है। करीब 150 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी एक कंटेनर में रहेंगे। 2024 के लोकसभा चुनावों के मद्देनजर नरेंद्र मोदी सरकार को टक्कर देने के लिए यात्रा को कांग्रेस के 'मास्टरस्ट्रोक' के रूप में देखा जा रहा है।

भारत जोड़ो यात्रा के तहत राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक करीब 150 दिनों तक 3,570 किलोमीटर की यात्रा करेंगे। क्या यात्रा निस्तेज हो चुके कांग्रेस संगठन के लिए संजीवनी बन पाएगी, इसे लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का बयान भी आया है।

यात्रा की शुरुआत के बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का बयान भी सामने आया है। सोनिया गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी की 'भारत जोड़ो " यात्रा भारतीय राजनीति के लिए परिवर्तनकारी क्षण है और यह पार्टी के संगठन के लिए संजीवनी का काम करेगी। उन्होंने इस यात्रा की शुरुआत के मौके पर भेजे अपने संदेश में यह भी कहा कि उनकी पूरी भावना इस यात्रा के साथ है।

सोनिया गांधी ने कहा, " यह गौरवशाली विरासत वाली हमारी महान पार्टी के लिए ऐतिहासिक अवसर है। मुझे उम्मीद कि यह हमारे संगठन के लिए संजीवनी का काम करेगा।"
उन्होंने कहा, "यह यात्रा भारतीय राजनीति के लिए परिवर्तनकारी क्षण है। सोनिया गांधी चिकित्सीय जांच के लिए विदेश में हैं। हाल ही में उनकी मां का निधन हुआ है कन्याकुमारी में कांग्रेस की एक सभा के साथ 'भारत जोड़ो' यात्रा की औपचारिक शुरुआत हुई। राहुल और 118 अन्य 'भारत यात्री' गुरुवार को विधिवत पैदल मार्च की शुरुआत करेंगे।
ये भी पढ़ें
दिल्ली के LG का CM केजरीवाल को पत्र, कहा- 2 साल से MCD का 383 करोड़ बकाया करें जारी