Hanuman Chalisa
✕

नाराज कांग्रेस का सवाल, बीमार सोनिया को बार-बार क्यों बुला रही है ED?

Updated: बुधवार, 27 जुलाई 2022 (12:25 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं गुलाम नबी आजाद और आनंद शर्मा ने ‘नेशनल हेराल्ड’ से जुड़े धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की सोनिया गांधी से पूछताछ के औचित्य को लेकर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष की सेहत और उम्र को देखते हुए उन्हें बार-बार पूछताछ के लिए बुलाया जाना उचित नहीं है।
 
पार्टी के ‘जी 23’ समूह के इन दोनों प्रमुख नेताओं ने यह भी कहा कि जब इसी मामले में राहुल गांधी से 5 दिनों की पूछताछ हो चुकी है तो फिर सोनिया गांधी से पूछताछ का कोई मतलब नहीं है।
 
आजाद ने कहा कि नेशनल हेराल्ड से जुड़े कौन से कागजात हैं जिनकी कई वर्षों से जांच की जा रही है? एक समय में यह भी कहा गया था कि इस मामले में कुछ नहीं है। फिर राहुल गांधी जी से 5 दिनों तक पूछताछ क्यों की गई।
 
उन्होंने कहा कि मेरे समझ में नहीं आया कि जब मामला एक है, परिवार एक है, जब राहुल गांधी से 5 दिन कई घंटों तक पूछताछ की गई, तो फिर उसी मामले में सोनिया जी को बुलाने के लिए क्या जरूरत थी? राहुल जी जवान हैं, लेकिन सोनिया जी की उम्र काफी है, (वह) पिछले कुछ वर्षों से बीमार भी हैं। एजेंसी का दबाव तो जवान बर्दाश्त नहीं कर सकता।
 
आजाद ने कहा कि इतने वर्षों से संगठन और एक राजनीतिक परिवार में रहने के कारण सोनिया जी ने भले ही राजनीतिक जानकारी हासिल की है, लेकिन इन सब तकनीकी बातों के बारे में वह कैसे जानेंगी।
 
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि आपके पास कागज है तो आपने राहुल गांधी जी से लंबी पूछताछ की, वही काफी है। पहले जंग होती थी तो बादशाह की तरफ से हिदायत होती थी कि महिला और बीमार पर हाथ नहीं उठाना। यह हमारी परंपरा रही है। ईडी को ध्यान रखना चाहिए कि सोनिया जी को बार-बार बुलाना ठीक नहीं है...सोनिया जी की सेहत के साथ खेलना अच्छा नहीं है।
 
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि इन दिनों जो स्थिति बनी हुई है, उससे पूरा देश घबराया हुआ है। जो आतंक की स्थिति बना रखी है उससे लोग घबराए हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है और ऊपर के आदेश पर विरोधी दलों के नेताओं के खिलाफ कार्रवाई हो रही है।
 
पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने कहा कि भारत संवैधानिक लोकतंत्र है, (देश में) कानून का शासन है। इसमें मौलिक अधिकारों के साथ प्रतिष्ठा और निजी स्वतंत्रता का भी सम्मान होना चाहिए। यह बहुत परेशन करने वाला चलन हो गया है कि कानून को हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। लोगों को अपमानित करने के लिए यह इस्तेमाल हो रहा है। ऐसा नहीं होना चाहिए।’’
 
उन्होंने कहा कि जब राहुल गांधी जी से पूछताछ की गई है तो फिर सोनिया जी को क्यों बुलाया गया है। सोनिया जी की उम्र और सेहत का ध्यान रखा जाना चाहिए।

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

यूपी में समायोजित शिक्षकों के रिकॉर्ड पर योगी सरकार सख्त, मानव संपदा और U-DISE पोर्टल पर तत्काल अपडेट करने के निर्देश

अगला लेख