• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Coldest day of january 2024 in Delhi, 16 trains late
Last Updated : मंगलवार, 9 जनवरी 2024 (11:19 IST)

दिल्ली में जनवरी 2024 का सबसे ठंडा दिन, कोहरे की वजह से 16 ट्रेनें लेट

fog in delhi
  • दिल्ली में पारा मौसम के औसत तापमान से 2 डिग्री कम
  • दिल्ली के कुछ हिस्सों में सीवियर कोल्ड
  • राष्‍ट्रीय राजधानी का AQI 366 
Delhi Weather Update : राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार की सुबह न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि शहर के कुछ हिस्सों में हल्का कोहरा छाया रहा। कोहरे की वजह से दिल्ली आने वाली या शहर से गुजरने वाली 16 ट्रेनें मंगलवार को देरी से चल रही हैं।
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 97 प्रतिशत दर्ज की गई।
 
आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में सोमवार को इस महीने का अब तक का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया जिसमें न्यूनतम तापमान घटकर 5.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह इस मौसम के औसत तापमान से 2 डिग्री कम है और हिल स्टेशन नैनीताल के सामान है। नैनीताल में एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
 
राष्ट्रीय राजधानी में बीते वर्ष 15 दिसंबर को सर्दी के मौसम का अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था जो 4.9 डिग्री सेल्सियस था। यह औसत तापमान से चार डिग्री कम था।
 
आईएमडी के अनुसार, 'मंगलवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में 'शीत' से लेकर ‘गंभीर शीत' की स्थिति बनी रहने की संभावना है और इसके बाद ठंड कम हो सकती है।'
 
दिल्ली में सुबह नौ बजे तक वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 366 रहा, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta
ये भी पढ़ें
होर्डिंग्स से गायब हुई फोटो, छलका शिवराज सिंह चौहान का दर्द